पंजाब

किसानों के प्रदर्शन के दौरान एसएसपी का अहम आदेश

81 Views

पटियाला के एसएसपी द्वारा पत्रकारों को लेकर जारी किए गए यह आदेश

शंभू बॉर्डर पर चल रहे किसानों के प्रदर्शन के दौरान एसएसपी पटियाला द्वारा एक पत्र जारी करते हुए आदेश के रूप में सुझाव दिया गया है कि शंभू बॉर्डर पर पत्र का एक निश्चित दूरी तय करते हुए प्रदर्शन से दूर रहे क्योंकि इस दौरान उन्हें किसी भी तरह से चोट पहुंच सकती है। एसएसपी पटियाला के इन आदेशों के पश्चात इस बात को लेकर चर्चा चल रही है कि क्या शंभू बॉर्डर पर किसानों के प्रदर्शन के दौरान हरियाणा की तरफ से कोई सख्त रुख अपनाया जा सकता है और इस दौरान कोई बल का प्रयोग भी किया जा सकता है जो पत्रकारों को इस तरह के आदेश जारी किए गए हैं।

हरियाणा के डीजीपी ने लिखा था पंजाब के डीजीपी को पत्र

हरियाणा के डीजीपी द्वारा पंजाब के डीजीपी को आज ही एक पत्र लिखते हुए आग्रह किया गया था कि शंभू बॉर्डर पर कवरेज के लिए पहुंचने वाले पत्रकारों को कम से कम 1 किलोमीटर दूरी तक रखा जाए ताकि किसी भी तरह से अमन व कानून की बहाली रखने के लिए हरियाणा के पुलिस विभाग की तरफ से लिए जाने वाले कदम के दौरान पंजाब के पत्रकारों को किसी भी तरीके से चोट ना पहुंच जाए।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts