चंडीगढ़

सरकारी दफ्तरों को लेकर कर्मचारी यूनियन कर डाली बड़ी मांग

1 Views
Goverment office Close Demand
Goverment office Close Demand

-- चंडीगढ़ व पंजाब में स्थित दफ्तरों में हो मौसम सुधरने तक छुट्टियां

दी स्टेट हैडलाइंस
चंडीगढ़।
पंजाब सरकार द्वारा मौजूदा बाढ़ व गंभीर हालात की स्थिति को देखते हुए जहां एक तरफ सरकारी कर्मचारियों व अधिकारियों की छुट्टियां कैंसिल की जा रही हैं तो वहीं पर पंजाब सरकार के कर्मचारियों से संबंधित पंजाब सिविल सेक्रेटेरिएट ज्वाइंट एक्शन कमिटी द्वारा 1 सप्ताह तक सरकारी दफ्तरों में छुट्टियां करने की मांग कर डाली है। ज्वाइंट एक्शन कमिटी द्वारा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान व चीफ सेक्रेटरी को पत्र लिखते हुए कहां है कि पंजाब और चंडीगढ़ में भारी बारिश के कारण हर जगह पानी इकट्ठा होने लग रहा है जिससे आम लोगों के साथ-साथ सरकारी कर्मचारियों को भी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। 

समूह कर्मचारियों व खासकर के लेडीस स्टाफ को दफ्तर में आने के समय काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ज्यादातर सरकारी दफ्तरों के आसपास पानी जमा हो गया है l ताजा हालात अनुसार पंजाब सिविल सेक्रेटेरिएट के गेट के पास एंट्री वाली पार्किंग पानी के तालाब में तब्दील हो गई है जिससे वहां पर खड़े कर्मचारियों के वाहनों को भारी नुकसान हुआ है।

Read This Also :- बार एसोसिएशन ने लिया यह बड़ा फैशला

चंडीगढ़ प्रशासन डिजास्टर मैनेजमेंट की एडवाइजरी

इसके अलावा पंजाब चंडीगढ़ में स्थित मिनी सेक्रेटेरिएट या जिलों में स्थित मिनी सेक्रेटेरिएट सहित बाकी दफ्तरों में भी पानी इकट्ठा होने की खबर मिल रही है। इसके अलावा सड़क मार्ग भी बुरी तरह से प्रभावित हो रहे हैं। यहीं पर बताने योग्य है कि चंडीगढ़ प्रशासन डिजास्टर मैनेजमेंट के  पत्र नंबर वन 66779 तारीख 9 जुलाई 2023 को सरकारी व प्राइवेट 10th बंद रखने की एडवाइजरी जारी की गई है।

चंडीगढ़ प्रशासन डिजास्टर मैनेजमेंट की एडवाइजरी के अनुसार यूनियन मांग की जाती है कि सरकार के पंजाब-चंडीगढ़ में स्थित दफ्तरों को मौसम के अनुसार स्कूल की तर्ज पर छुट्टियां घोषित की जाए। 

पलपल की खबरों पर अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें l

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts