टेक्नोलॉजी

EXAM : 12वीं की परीक्षा अचानक रद्द

38 Views

पंजाब राज शिक्षा बोर्ड ने जारी किए आदेश

दी स्टेट हैडलाइंस

चंडीगढ़।

पंजाब राज्य शिक्षा बोर्ड की तरफ से अचानक आज दोपहर को होने वाली 12 वीं कक्षा के अंग्रेजी पेपर (EXAM) को रद्द कर दिया गया है। यह पेपर क्यों रद्द किया गया है इसके पीछे कोई भी कारण नहीं बताया जा रहा है। शुरुआती जानकारी में यह ही बताया जा रहा है कि यह पेपर प्रशासनिक कारणों के चलते रद्द किया गया है।

यह भी पढ़े : आज फिर से 3 करोड़ का आएगा जबाब, झुकेगी नही सरकार

क्या लीक हो गया पेपर ?

पंजाब राज शिक्षा बोर्ड की तरफ से आज लिए जाने वाला 12वीं का पेपर क्या लीक हो गया है ? यह सवाल इसलिए खड़ा हो रहा है क्योंकि अचानक से पहले कभी इस तरह पेपर रद्द नहीं हुए हैं और जब जब पेपर रद्द हुए है तो उसके पीछे पेपर लीक कारण ही रहा है ऐसे में इस बात की पुष्टि तो नहीं की गई है परंतु जल्द ही ऐसा कोई बड़ा कारण सामने आ सकता है।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts