पंजाब

किसानों ने भाजपा के नेताओं को काम्प्लेक्स में किया बंद

52 Views
Kisan Andolan
Kisan Andolan

Kisan Andolan: बूथ सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे भाजपा के नेताओं को किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा। भाजपा की तरफ से किए जा रहे प्रोग्राम के बारे में जब भारतीय किसान यूनियन एकता उग्रहा को इसके बारे में पता चला तो सैकड़ो किसानो की तरफ से जीऍफ़ काम्प्लेक्स के बाहर इकट्ठे होकर भाजपा नेताओं के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस की तरफ से बेरी गेट लगाकर किसानों को आगे जाने से रोक दिया गया। Kisan Andolan

Kisan Andolan: बूथ मीटिंग के लिए पहुंचे थे भाजपा नेता

मिली जानकारी के अनुसार लहरागागा में आज भाजपा की तरफ से बूथ सम्मेलन रखा गया था। जिसमें भाजपा के नेता हरजीत ग्रेवाल और अरविंद खन्ना विशेष रूप से पहुंचने वाले थे। भाजपा के नेताओं के लहरागागा पहुंचने की जानकारी किसान यूनियन को मिली, जिसके बाद किसानों ने भाजपा नेताओं के खिलाफ रोष प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। किसान नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों के साथ किए वादे पूरे नहीं किए हैं।

जिसके कारण भाजपा का पंजाब भर में विरोध किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी भाजपा नेताओं को गांव और शहरों में प्रोग्राम नहीं करने दिए जाएंगे। भाजपा के बूथ सम्मेलन के खत्म होने के बाद भाजपा के नेताओं को काम्प्लेक्स में ही बंद कर दिया गया। पुलिस ने बड़ी मुशक्त के बाद भाजपा नेताओं और वर्कर को पिछले दरवाजे से निकाल दिया गया। इसके बाद किसानों को जानकारी मिली कि वह पिछले दरवाजे की से निकल जा चुके हैं तो उसके बाद किसन भी वहां से चले गये। Kisan Andolan

यह भी पढ़े :

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts