चंडीगढ़

आम खाने के अनेको फायदे के साथ, हानिकारक भी हो सकता है आम

49 Views
Mango Benefits and Side Effects in Hindi
Mango Benefits and Side Effects in Hindi

Mango Benefits and Side Effects in Hindi: गर्मियों में अनगिनत तरह के फलों और सब्जियों का सेवन लोगों द्वारा किया जाता है। जिसमें से आम अधिकतर लोगों की पसंद है और इसे लोग ज्यादातार गर्मियों के मौसम में खाना पसंद करते हैं। इसे अंग्रेजी में Mango भी बोला जाता है। आम एक पोषण से भरपूर फ्रूट है जो हमारे शरीर को बड़ी और छोटी सभी तरह की बीमारियों से छुटकारा दिलाने में सहायक बन सकता हैं। इन्हीं कारणों से आम को फलों का राजा भी माना गया है। आम में Vitamin A महत्वपूर्ण रूप से पाया जाता है, इसके अतिरिक्त Vitamin E, थायमिन, राइबोफ्लेविन, नियासिन, विटामिन बी की मात्रा भी इसमें भरपूर रूप से होती है। Mango Benefits and Side Effects in Hindi

यह केवल खाने में ही स्वादिष्ट नहीं होता है, बल्कि यह हमारे सेहत के लिए भी काफी तरह से लाभकारी हो सकता है। आम की तासीर गर्म होती है इसलिए यदि इसका सेवन एक नियमित मात्रा में किया जाए तो यह हमारे शरीर के लिए गुणकारी हो सकता है, परंतु अगर इसका प्रयोग हद से ज्यादा हो जाए तो यह हमारे शरीर में कैंसर जैसे रोगों को पनपने की जगह भी दे सकता है। इस आर्टिकल में आज हम आम से जुड़े कुछ फायदों और नुकसानों के बारे में बताने जा रहे हैं, इसलिए इसको को पूरा ध्यान से पढ़ें। Mango Benefits and Side Effects in Hindi

Mango Benefits and Side Effects in Hindi: आम के फायदे

कैंसर से बचाव

आम में बहुत से एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो की अन्य फलों सब्जियों में नहीं पाए जाते जैसे कि Carotenoid, Terpenoid, Polyphenol जोकि कैंसर जैसी बड़ी बीमारियों से हमारे शरीर की रक्षा कर सकते हैं। अध्ययन के अनुसार यह पता चला है कि आम के सेवन से कैंसर सेल्स की मात्रा को कम किया जा सकता है और इसे आगे बढ़ने से भी रोका जा सकता है। Mango Benefits and Side Effects in Hindi

अस्थमा को करें ठीक

अध्ययन अनुसार यह पाया जाता है कि आम के फल में विटामिन सी मौजूद होता है जो कि अस्थमा और दमा आदि की समस्या से राहत पाने में काफी मददगार साबित हो सकता है। क्योंकि विटामिन सी एक ऐसा तत्व है जो कि आम अस्थमा को रोकने या उसको कम करने की ताकत अपने आप में समाय हुए हैं। इसलिए कई वैज्ञानिक अपने शोध में इसके बारे में चर्चा कर चुके हैं कि इसका सेवन हमारे शरीर के लिए और दमा के मरीजों के लिए गुणकारी हो सकता है। Mango Benefits and Side Effects in Hindi

आंखों की सेहत रखे दुरुस्त

शरीर में मौजूद विटामिन ए हमारे आंखों की रोशनी के लिए बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है, जिसकी कमी के कारण नाइट ब्लाइंडनेस की बीमारी का खतरा बन सकता है। आम में विटामिन ए और Beta-carotene पाया जाता है जो हमारी आंखों की सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा गुणकारी है और यह हमारे आंखों की रोशनी को सुधारने के लिए एक करिश्मा का काम कर सकता है। यदि इसका गर्मियों में एक औषधि की तरह सेवन किया जाए तो यह मोतियाबिंद, शुष्क आंखों आदि समस्याओं का निवारण बन सकता है। Mango Benefits and Side Effects in Hindi

आम के नुकसान
पाचन पर असर

आम में सभी तरह के Vitamins, Minerals, Carbohydrates और Fibre आदि भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। परंतु इसकी तासीर गर्म होती है और इसका यदि सेवन अधिक मात्रा में कर लिया जाए तो यह हमारे पेट की सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। जिससे व्यक्ति को बदहजमी, कब्ज आदि की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

एलर्जी में नुकसानदायक

आम में कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होने के कारण यह हमारे शरीर के लिए सेहतमंद हो सकता है। परंतु कई लोगों को इससे एलर्जी होती है जिससे उनकी त्वचा में खुजली, मुंह और जीभ की नोक पर जलन होने आदि की समस्या आ जाती हैं। इसे लेटेक्स एलर्जी के नाम से भी जाना जाता है। इसलिए इसका सेवन एक नियमित मात्रा में ही करना चाहिए या एलर्जिक को तो इसे खाने से वंचित ही रहना चाहिए।

शुगर में नहीं उपकारी

आम में चीनी प्राकृतिक रूप से ही मौजूद होती है जिसका शुगर के मरीजों को नुकसान पहुंच सकता है, इसलिए मधुमेह के रोगियों को ज्यादा आम खाने की सलाह नहीं दी जाती है। आम का सेवन उनके शरीर में रक्त शर्करा के स्तर को प्रभावित करता है जिसके उनके शरीर पर उल्टे असर भी देखने को मिल सकते हैं।

इस आर्टिकल मैं दी गई जानकारी सामान्य रूप से है। इसलिए इसको प्रयोग में लाने से पहले अपने नजदीकी डॉक्टर से इसके बारे में जरूर सलाह ले। दी स्टेट हेडलाइंस इसके बारे में कोई पुष्टि नहीं करता है।

यह भी पढ़े :

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts