पंजाब

पंजाब में हो अकाली भाजपा के बीच गठबंधन : पूर्व मुख्यमंत्री

36 Views
Punjab lok sabha election 2024
Punjab lok sabha election 2024

Punjab lok sabha election 2024 : नेशनल प्रेसिडेंट जेपी नड्डा के पास भी पंजाब में पेश किया अपना मत

दी स्टेट हैडलाइंस
चंडीगढ़।
Punjab lok sabha election 2024 : पंजाब में अकाली भाजपा के बीच गठबंधन होना चाहिए जिसको लेकर नेशनल प्रेसिडेंट भारतीय जनता पार्टी जेपी नड्डा के पास भी उनके द्वारा अपनी इस इच्छा को जाहिर किया गया है क्योंकि अगर पंजाब में आम आदमी पार्टी को टक्कर देनी है तो दोनों दलों को आपस में मिलकर टक्कर देनी चाहिए इससे पंजाब में अकाली भाजपा को बड़े स्तर पर जीत हासिल हो सकती है। यह बयान पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा दिया गया है।

पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का कहना है कि पंजाब में अकाली भाजपा के गठबंधन को लेकर उनकी मौजूदा प्रधान सुनील जाखड़ से बातचीत हुई है और सुनील जाखड़ भी चाहते हैं कि पंजाब में अकाली दल के साथ भाजपा का गठबंधन हो ताकि लोकसभा चुनाव में अच्छी बढ़त से जीत हासिल की जा सके। इस मामले में सुनील जाखड़ के अलावा पार्टी के पद अधिकारी भी दोनों दलों का गठबंधन चाहते हैं।

सीट के मामले में केंद्रीय स्तर पर होगा फैसला

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि पंजाब में किस राजनीतिक दल को इस गठबंधन में कितनी सीट मिलेगी इस मामले में फैसला केंद्रीय भाजपा लीडरशिप द्वारा अकाली दल के साथ मिलकर मीटिंग के दौरान ही किया जाना है। अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि किस पार्टी को कितनी टिकट दी जानी चाहिए और पहले फार्मूले पर अभी विचार भी नहीं किया जा सकता है। इसलिए वह इस मामले में अपनी कोई राय प्रकट करने की जगह यह ही कहना चाहेंगे कि इस मामले में दिल्ली में ही फैसला होना है। Punjab lok sabha election 2024

यह भी पढ़े :

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts