चंडीगढ़

28 जुलाई से 12500 अध्यापक कच्चे से हो जाएंगे पक्के

7 Views
2000 Note Date Extend
2000 Note Date Extend

-- भगवंत मान 28 जुलाई को बांटेगे 12500 कच्चे अध्यापकों (Teachers) को सेवाएं पक्का करने का पत्रः हरजोत सिंह बैंस

दी स्टेट हैडलाइंस
चंडीगढ़, 21 जुलाई।
पंजाब के शिक्षा विभाग में लंबे समय से पक्के होने का इंतजार कर रहे अध्यापकों (Teachers) के लिए खुशखबरी है कि वह 28 जुलाई से पक्के होने जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री पंजाब स. भगवंत मान 28 जुलाई दिन शुक्रवार को शिक्षा विभाग में काम कर रहे 12500 कच्चे अध्यापकों (Teachers) की सेवाएं पक्का (नियमित) करने सम्बन्धी पत्र सौंपेंगे। यह जानकारी पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री स. हरजोत सिंह बैंस की तरफ से आज यहाँ दी गई।

यह भी खबर पढ़े : सरकार 24 घंटों में मुफ़्त प्रसारण सेवा के लिए सभी प्रबंध करने के लिए तैयार


उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा पंजाब के शिक्षा विभाग में काम कर रहे कच्चे मुलाज़िमों को पक्का करने सम्बन्धी सभी प्रक्रियाओं को अपनी देख-रेख में मुकम्मल करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 28 जुलाई, 2023 को शिक्षा प्रोवाईडर, स्पैशल इंकलूसिव टीचर( ETT, NTT और B.Ed) और आई. ई. वालंटियरज़ को सेवाएं पक्की करने सम्बन्धी आर्डरों की कॉपी अपने हाथों से सौंपेंगे।
स. बैंस ने कहा कि यह अध्यापक बहुत लम्बे समय से बहुत कम वेतनों पर काम कर रहे थे। उनकी सेवाएं अब रेगुलर हो जाएंगी।

रोजाना ब्रेकिंग न्यूज व ताजा ख़बरें पाने के लिए 77175-56441 को अपने whatsaap ग्रुप में शामिल करें
पलपल की खबरों पर अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें l

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts