पंजाब

जालसाज़ी लेना चाहते थे ETT अध्यापक की नौकरी, सरकार ने किया काबू

1 Views
Harjot Singh Bains

-- मानसा जिले से निकला जालसाज

दी स्टेट हैडलाइंस
चंडीगढ़, 21 जुलाई।
शिक्षा विभाग पंजाब की तरफ से 5994 ईटीटी (ETT) काडर की भर्ती के दौरान जालसाज़ी के द्वारा नौकरी हासिल करने का यत्न कर रहे दो व्यक्तियों के खि़लाफ़ कानूनी कार्रवाई आरंभ कर दी गई है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि 5994 ईटीटी (ETT) काडर की भर्ती के बारे सक्रूटनी चल रही थी, जिस दौरान गुरप्रीत सिंह पुत्र रणजीत सिंह निवासी गाँव चोटियां, ज़िला मानसा के फिंगरप्रिंट और असली फोटो लिखित परीक्षा के मौके पर करवाई गई फोटो और फिंगरप्रिंट के साथ मेल नहीं थी खा रही। जिस कारण पुलिस को इस सम्बन्धित कानूनी कार्रवाई आरंभ करने के लिए लिख दिया गया है।

 यह भी खबर पढ़े : CM Mann 28 जुलाई को बांटेगे कच्चे अध्यापकों को सेवाएं पक्का करने का पत्र

स. बैंस ने बताया कि इसी तरह सक्रूटनी के दौरान सन्दीप कुमार पुत्र सुभाष निवासी गाँव हाजी बेटू डाकख़ाना पंजे के उताड़ की जगह पर नरिन्दरपाल सिंह पुत्र गुरदयाल सिंह निवासी गाँव फत्तूआला, जाली आधार कार्ड और जाली वोटर कार्ड लेकर दस्तावेज़ चैक करवाते समय बायोमीट्रिक प्रोसेस के दौरान पकड़ा गया है।
उन्होंने कहा कि भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार लोगों को पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने के लिए वचनबद्ध है।

रोजाना ब्रेकिंग न्यूज व ताजा ख़बरें पाने के लिए 77175-56441 को अपने whatsaap ग्रुप में शामिल करें
पलपल की खबरों पर अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें l

Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts

Share