पंजाब

लड़की को चाकू मारकर की हत्या

7 Views
Punjab News
Punjab News

दी स्टेट हेडलाइंस
पटियाला 7 मार्च
Punjab News: पटियाला की संजय कॉलोनी की रहने वाली एक लड़की पर लड़के ने चाकू से हमला कर दिया। जिसके कारण लड़की गंभीर रूप से जख्मी हो गई जिसको सरकारी राजिंदरा हस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां पर जख्मो को न सहते हुए लड़की ने दम तोड़ दिया। Punjab News

मिली जानकारी के अनुसार मृतक लड़की सलमा और अरुण कुमार दोनों दोस्त थे किसी बात को लेकर दोनों में अनबन हो गई। जिसके बाद अरुण कुमार ने सलमा पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में सलमा गंभीर रूप से जख्मी हो गई और उसको पटियाला के सरकारी राजिंदरा हस्पताल में दाखिल करवा दिया गया। सलमा जख्मों को न सहते हुए उसने दम तोड़ दिया। Punjab News

Punjab News: सदमे को न सहते हुए छोटी बहन भी चल बसी

इस दौरान सलमा की छोटी बहन हुसनप्रीत जो 7 से 8 साल की है उसने यह घटना को अपनी आंखों से देख लिया जिसके कारण वह सदमे में चलेगी और उसने सदमे के कारण मौत हो गई। इस सारी घटना का पता लगते ही बीजेपी महिला मोर्चा की राज्य प्रधान जय इंद्र कौर सरकारी राजिंदरा हस्पताल में पहुंचकर परिवार मेंबरों के साथ दुख सांझा किया। उन्होंने इस घटना पर सवाल उठाते हुए कहा कि पंजाब के अंदर कानून की व्यवस्था पूरी तरह लड़खड़ा चुकी है और रोजाना ही इस तरह की घटनाएं पंजाब में हो रही हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है। इस मौके पर एसपी सिटी सरफराज आलम ने कहा कि पुलिस की तरफ से अरुण कुमार के खिलाफ 302 का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है और जल्द ही अरुण कुमार को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। Punjab News

यह भी पढ़े :

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts