पंजाब

पन्नू परिवार में गूंजी किलकारी, गुरबाज पन्नू रखा गया नाम

30 Views
Sounds of joy echo in the Pannu family
Sounds of joy echo in the Pannu family

बलतेज पन्नू बने दादा, ख़ुशी में बोले, घर आया सभी से मेरा करीबी दोस्त

चंडीगढ़, 27 अप्रेल (सुनील कुमार )। मुख्यमंत्री भगवंत मान के सलाहकार और ‘करीबी दोस्त’ के नाम से जाने जाने वाले बलतेज पन्नू के घर खुशियों ने दस्तक दी है।

बलतेज पन्नू दादा बन गए हैं। उनके परिवार में नन्हे बच्चे का जन्म हुआ है, जिससे पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। बलतेज पन्नू के पुत्र जसदीप पन्नू के घर में आये इस नन्हे मेहमान का नाम गुरबाज पन्नू रखा गया है।

इस खास मौके पर रिश्तेदारों, समर्थकों और शुभचिंतकों की ओर से लगातार बधाइयों का तांता लगा हुआ है। परिवार ने इस खुशी को खास बताया और सभी का आभार जताया। बलतेज पन्नू अपने पौते के जन्म पर काफी खुश है क्योंकि उनका सभी से करीबी दोस्त आ गया है, जिसके साथ वोह खूब मस्ती भी कर सकते है।

इस ख़ुशी के मौके पर thestateheadlines.com की टीम बलतेज पन्नू व जसदीप पन्नू को गुरबाज पन्नू के जन्म की हार्दिक बधाई देती है।

यह भी पढ़े :- Rajya Sabha Membership रद्द करने की मांग, आप का राज्यव्यापी प्रदर्शन

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts