पंजाब

बाढ़ से निपटने के लिए Amphibious Machines की खरीद को मंजूरी

9 Views
Procurement of amphibious machines approved to tackle floods.
Procurement of amphibious machines approved to tackle floods.

मानसून से पहले पंजाब सरकार का बड़ा फैसला

चंडीगढ़, 27 अप्रैल (ध्रुव)। भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब सरकार ने मानसून सीजन से पहले बाढ़ सुरक्षा प्रबंधों को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री ने उन्नत Amphibious Machines (जो पानी और जमीन दोनों पर चल सकती हैं) की खरीद को मंजूरी दे दी है। इन मशीनों का उपयोग नहरों, ड्रेनों और जल स्रोतों की गहराई तक सफाई (डिसिल्टिंग) के लिए किया जाएगा, जिससे बाढ़ के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकेगा।

मुख्यमंत्री ने उच्च-स्तरीय बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन Amphibious Machines की खरीद के लिए जल्द विस्तृत योजना तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि ये आधुनिक मशीनें बहते पानी में भी प्रभावी ढंग से काम करने में सक्षम हैं और आपातकालीन हालात में बाढ़ राहत कार्यों को तेज और सुचारू बनाएंगी। उन्होंने फिनलैंड दौरे का जिक्र करते हुए बताया कि वहां इन मशीनों का सफल उपयोग किया जा रहा है और पंजाब में भी इससे बाढ़ प्रबंधन को नई मजबूती मिलेगी।]

Amphibious Machines : रोपड़ जिले के करीब 20 बाढ़-प्रभावित गांवों में विशेष ध्यान

सरकार की ओर से बाढ़ रोकथाम के लिए ड्रेनों की सफाई, नहरों की मजबूती और गाद निकालने का काम युद्ध स्तर पर जारी है। रोपड़ जिले के करीब 20 बाढ़-प्रभावित गांवों में विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जहां स्टड और स्पर जैसी संरचनाएं बनाकर नुकसान को कम करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके साथ ही स्वां नदी के चैनलाइजेशन की संभावना भी तलाशी जा रही है, जिससे भविष्य में बाढ़ के प्रभाव को नियंत्रित किया जा सके।

मुख्यमंत्री ने पानी प्रबंधन पर भी जोर देते हुए बताया कि भाखड़ा डैम का जल स्तर फिलहाल 1594 फीट है, जबकि अधिकतम क्षमता 1680 फीट है। उन्होंने कहा कि 1 जून से शुरू होने वाली धान की बुवाई को ध्यान में रखते हुए पानी के सुचारू प्रबंधन की योजना बनाना जरूरी है, ताकि सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण दोनों को संतुलित किया जा सके।

यह भी पढ़े :- पन्नू परिवार में गूंजी किलकारी, गुरबाज पन्नू रखा गया नाम

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts