पंजाब

मेरे हाथ मे होता तो मार्शल भेज लाता सदन में

By
1 Views

पंजाब विधानसभा में संत बलबीर सिंग सींचेवाल को बोले गए गलत शब्दो के विरोध में चल रही बहस में स्पीकर कुलतार सिंह संधवा बोले कि "उनके हाथ मे होता तो वोह मार्शल बुला कर प्रताप बाजवा को बुला लेते" ।

जब बहस चल रही थी तो प्रताप बाजवा सदन में नही थे।

असल में कल प्रताप बाजवा की तरफ से संत बलबीर सिंह सीचेवाल को ठेकेदार कहने के साथ-साथ उनके खिलाफ काफी गलत शब्दों का इस्तेमाल किया गया था। इसके पश्चात से आज सुबह से सदन में हंगामा हो रहा है। सत्ताधारी पार्टी के विधायको व मंत्रियों की तरफ प्रताप सिंह बाजवा के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लेकर आने के साथ-साथ कार्रवाई करने की मांग की जा रही है।

इस हंगामा के बीच प्रताप सिंह बाजवा व कांग्रेस के विधायक सदन वाकआउट कर कर बाहर चले गए थे। जिसके चलते कुलतार सिंह संधवा की तरफ से कहा गया कि प्रताप बाजवा सदन के अंदर नहीं है अगर उनके हाथ में होता तो वह मार्शल भेज कर उन्हें सदन के अंदर बुला लेते।

Share this story:

About

Author at The State Headlines.

View all posts