लखोवाल के अकाली दल को समर्थन पर भड़के बलतेज पन्नू
चंडीगढ़, 18 नवंबर। आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने किसान नेता अजमेर सिंह लखोवाल की ओर से शिरोमणि अकाली दल (बादल) को समर्थन देने के ऐलान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस फैसले को मौकापरस्त राजनीति का उदाहरण बताते हुए कहा कि लखोवाल का असली चेहरा अब पंजाब के Farmers के सामने बेनकाब हो गया है।
बलतेज पन्नू ने सवाल उठाया कि अजमेर सिंह लखोवाल वर्ष 2007 से 2017 तक अकाली दल की सरकार के दौरान पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन रहे। इस दौरान उन्होंने Farmers के हितों के लिए क्या काम किया? उन्होंने कहा कि किसानों को उनसे यह सवाल जरूर पूछना चाहिए कि सत्ता में रहते हुए उन्होंने किसानों की समस्याओं को दूर करने के लिए कौन से ठोस कदम उठाए।
पन्नू ने किसान आंदोलन का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि आंदोलन के दौरान अजमेर सिंह लखोवाल ने खुद आगे आने के बजाय अपने बेटे को आगे किया और किसान संगठन को आंदोलन से जोड़ा। लेकिन अब जब किसी राजनीतिक दल को समर्थन देने की बात आई है तो वह खुद खुलकर सामने आ गए हैं। उन्होंने कहा कि यह उनके राजनीतिक रुख पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
अकाली दल की सरकार के दस साल के कार्यकाल में उन्होंने Farmers के लिए क्या हासिल किया
आप नेता ने लखोवाल से सवाल किया कि अकाली दल की सरकार के दस साल के कार्यकाल में उन्होंने Farmers के लिए क्या हासिल किया और अब अकाली दल को समर्थन देकर किसानों के लिए क्या हासिल करने की उम्मीद कर रहे हैं? उन्हें पंजाब के किसानों के सामने अपनी भूमिका और राजनीतिक फैसले का स्पष्ट जवाब देना चाहिए।
बलतेज पन्नू ने कहा कि पंजाब के किसान अब पूरी तरह समझ चुके हैं कि अजमेर सिंह लखोवाल किस तरह की रणनीति के तहत काम कर रहे हैं और उनकी राजनीति से किसके हित पूरे हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों की बात करने वालों को अपने राजनीतिक फैसलों और पुराने कार्यकाल का हिसाब भी जनता के सामने रखना चाहिए।
यह भी पढ़े :- पंजाब में AAP Government रही तो जारी रहेंगी सभी कल्याणकारी योजनाएं