पंजाब

Haryana Election: हरियाणा दौरे पर CM अरविंद केजरीवाल व CM भगवंत मान

13 Views
Haryana Election
Haryana Election

Haryana Election: 4000 से ज्यादा पदाधिकारियों की नियुक्ति कर चुकी है आम आदमी पार्टी

दी स्टेट हेडलाइंस
चंडीगढ़
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान तीन सितंबर (Haryana Election) को भिवानी आएंगे। इस दौरान वे सर्कल शपथग्रहण समारोह में शामिल होंगे और 1500 से ज्यादा नए पदाधिकारियों को शपथ दिलाएंगे और कार्यकर्ताओं को 2024 में हरियाणा में जीत का मूलमंत्र देंगे। शपथ ग्रहण समारोह में आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सुशील गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा, चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष डॉ अशोक तंवर और राष्ट्रीय सह सचिव मौजूद रहेंगे। इसके अलावा प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे।

बता दें कि 30 अगस्त को ही 1400 पदाधिकारियों की घोषणा की गई, जिनमें 1338 सर्कल इंचार्ज नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा 1 सितंबर को 164 नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। आम आदमी पार्टी ने पांच वार्ड और पांच गांव पर एक सर्कल इंचार्ज बनाने का काम किया है। तीन सितंबर को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल सर्कल इंचार्जों को शपथ दिलाने के लिए भिवानी पहुंच रहे हैं। अब तक हरियाणा में 4000 से ज्यादा पदाधिकारियों की घोषणा हो चुकी है। इसके बाद प्रदेश के हर गांव में 21 सदसीय कमेटी बनाई जाएगी। आम आदमी पार्टी हरियाणा में तेजी से संगठन का विस्तार कर रही है।

हरियाणा में तेजी से संगठन का विस्तार कर रही है आम आदमी पार्टी

गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी ने पिछले महीने हरियाणा में बिजली आंदोलन चलाया था। जिसके तहत आम आदमी पार्टी 7,433 गांवों व वार्डों में तक बिजली आंदोलन को लेकर पहुंची। जिसमें 6000 से ज्यादा जगहों पर लोगों ने आम आदमी पार्टी के साथ मिलकर महंगे बिजली के बिलों को जलाया। Haryana Election

यह खबर भी पढ़े :

पूरे प्रदेश में अलावा आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता बिजली आंदोलन के तहत 25 लाख से ज्यादा घरों तक पहुंचे। हरियाणा में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर एक महीने में 300 और दो महीने में 600 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी। Haryana Election

पलपल की खबरों पर अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें l

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts