पंजाब

Gas Cylinder Price में हुई भारी कटौती

35 Views
Gas Cylinder Price
Gas Cylinder Price

Gas Cylinder Price: आज से देश की जनता को मिलेगा सस्ता गैस सिलेंडर

दी स्टेट हैडलाइंस
चंडीगढ।
महिला दिवस पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशभर की महिलाओं को बड़ा तोहफा देते हुए Gas Cylinder Price मैं भारी कटौती कर दी है आज के पश्चात घरेलू गैस सिलेंडर ₹100 कम दाम पर देश के महिलाओं को मिलेगा। घरेलू गैस सिलेंडर पर यह कटौती करने के पश्चात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा खुद ट्वीट करते हुए इसकी बधाई भी दी है। इस कटौती को आगामी लोकसभा चुनाव के मध्य नजर भी देखा जा रहा है क्योंकि देश भर में अब महिलाओं के वोट की गिनती काफी ज्यादा है बल्कि यह कहा जा सकता है कि पुरुषों के बराबर अब महिलाओं की वोट की गिनती लगभग आ चुकी है ऐसे में गैस सिलेंडर पर कटौती किए जाने का फैसला भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में काफी ज्यादा काम भी कर सकता है।

Gas Cylinder Price मैं कटौती के चलते अब गैस सिलेंडर की कीमत 903 और पैसे घटकर 803 रुपए रह गई है। इस ₹100 का फायदा आज से ही आम जनता को मिलना शुरू हो जाएगा।

ट्विटर पर प्रधानमंत्री ने दी बधाई

Gas Cylinder Price मैं कटौती को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर जाकर बधाई देते हुए लिखा कि इससे नारी शक्ति का जीवन आसान होने के साथ ही करोड़ों परिवारों का आर्थिक बोझ कम हो जाएगा यह कदम पर्यावरण संरक्षण में भी मददगार बनेगा जिससे पूरे परिवार का स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा। प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए इस फैसले से आम घरों के बजट में भी असर पड़ेगा क्योंकि अगर एक परिवार में साल के 12 या फिर 15 सिलेंडर लगते हैं तो उन परिवारों को 1200 से लेकर ₹1500 का सालाना बचत होगा।

यह भी पढ़े :

पलपल की खबरों पर अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts