पंजाब

बहाल हुए IAS Kamal Kishor Yadav

97 Views
IAS Kamal Kishor Yadav Secretary General Administration
IAS Kamal Kishor Yadav Secretary General Administration

जनरल एडमिनिस्ट्रेशन विभाग के सेक्रेटरी बनाए गए

चंडीगढ़, 5 मार्च (दी स्टेट हेडलाइंस टीम)। पंजाब सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी Kamal Kishor Yadav को बहाल कर दिया है। बहाली के साथ ही सरकार ने उन्हें जनरल एडमिनिस्ट्रेशन विभाग (GAD) का सेक्रेटरी नियुक्त किया है।

जारी आदेशों के अनुसार, कमल किशोर यादव अब जनरल एडमिनिस्ट्रेशन विभाग के प्रशासनिक कार्यों की जिम्मेदारी संभालेंगे। इससे पहले उन्हें प्रशासनिक कारणों के चलते निलंबित किया गया था।

सरकार के ताजा आदेश के बाद उनकी सेवा बहाल कर दी गई है और उन्हें महत्वपूर्ण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रशासनिक हलकों में इस नियुक्ति को अहम माना जा रहा है।

कुछ दिन पहले ही Kamal Kishor Yadav को किया गया था निलंबित

प्रशासनिक स्तर पर बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकार ने कुछ दिन पहले ही Kamal Kishor Yadav को निलंबित कर दिया था। उनके खिलाफ सामने आई गंभीर शिकायतों और प्रारंभिक जांच में अनियमितताओं के संकेत मिलने के बाद यह फैसला लिया गया।

सूत्रों के मुताबिक, Kamal Kishor Yadav के कार्यकाल के दौरान नियमों की अनदेखी और अधिकारों के दुरुपयोग से जुड़े बताया गया था जिसके पश्चात ही उन्हें तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करने के आदेश जारी किए। निलंबन के साथ ही पूरे मामले की विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। अभी बताया जा रहा है कि पंजाब सरकार को कुछ भी ऐसा नहीं मिला है, जिस कारण ही उनका निलम्बन रद्द कर दिया गया है

यह भी पढ़े :- Hoshiarpur Medical College का निर्माण होगा 20 मार्च से शुरू

Punjab IAS officers Transfer order
Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts