पंजाब

Punjab Vidhan Sabha Live, पढ़े पूरी करवाई

174 Views
????????????????????????????????????

पहले दिन शुरू हुए राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया का भाषण

चंडीगड़, 6 मार्च। दी स्टेट हेडलाइंस। पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया विधानसभा में अपना भाषण दे रहे है और उनके द्वारा पंजाब सरकार की उपलब्धियों को पढ़ा जा रहा है।

कांग्रेस विधायकों का हंगामा, भाषण को रोकने की कोशिश

पंजाब विधानसभा के सदन के अंदर कांग्रेस के विधायकों की तरफ से जमकर नारेबाजी की जा रही है और इस दौरान उनकी तरफ से राज्यपाल के भाषण को रोकने की भी कोशिश की जा रही है। राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया की तरफ से कांग्रेस के विधायकों को शांत रहकर भाषण सुनने की अपील की गई परंतु उनकी तरफ से इस अपील को मानने से साफ इनकार कर दिया गया है और उनकी तरफ से राजपाल के सामने वेळ में नारेबाजी की जा रही है

कांग्रेस का सदन से वाक आउट

पंजाब कांग्रेस के विधायकों की तरफ से सदन में राज्यपाल के भाषण में भाग लेने की जगह उसका वाकआउट कर दिया गया है। कांग्रेस के सभी विधायक और विधायक दल के लीडर प्रताप सिंह बाजवा सदन से बाहर जा चुके हैं।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts