चंडीगढ़

कांग्रेस सरकार बनने पर पहली कलम से लागू होगी पुरानी पेंशन स्कीम

34 Views
Old Pension Scheme
Old Pension Scheme

नेशनल मूवमेंट फॉर Old Pension Scheme से जुड़े कर्मचारी के सम्मेलन में पहुंचकर समर्थन का किया ऐलान

दी स्टेट हेडलाइंस
चंडीगढ़, 1अक्टूबर
पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आज दिल्ली के रामलीला मैदान में नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम (Old Pension Scheme) से जुड़े कर्मचारी के सम्मेलन में पहुंचकर समर्थन का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि ओल्ड पेंशन कर्मचारियों का अधिकार है जो उन्हें मिलना ही चाहिए। सरकार को तुरंत कर्मचारियों की मांग मानते हुए इसे लागू करना चाहिए।

यह खबर भी पढ़े :

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस शासित राजस्थान, छत्तीसगढ़ और हिमाचल में कर्मचारियों को इसका लाभ दिया गया है। हरियाणा में भी कांग्रेस सरकार बनते ही पहली कैबिनेट मीटिंग में ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने का ऐलान किया जाएगा। Old Pension Scheme Haryana

पलपल की खबरों पर अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts