पंजाब

India FDI रैंकिंग में टॉप 15 से बाहर

93 Views
Bharatiya Janata Party Use and Throw Culture
Bharatiya Janata Party Use and Throw Culture

भाजपा सरकार पर हरपाल सिंह चीमा का हमला

चंडीगढ़, 28 मई (ध्रुव)। पंजाब के वित्त मंत्री Harpal Singh Cheema ने भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि India का दुनिया की टॉप 15 एफडीआई कॉन्फिडेंस रैंकिंग से बाहर होना निवेशकों के घटते भरोसे का संकेत है। उन्होंने कहा कि 2016 में भारत दुनिया के टॉप 10 निवेश गंतव्यों में शामिल था, लेकिन 2026 में वह टॉप 15 सूची से भी बाहर हो गया है।

हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि भाजपा सरकार के ‘अमृत काल’ और आर्थिक विकास के बड़े-बड़े दावे अब जमीन पर फेल होते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार वास्तविक आर्थिक सुधारों की बजाय केवल प्रचार और सुर्खियां बटोरने में लगी हुई है।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि भारत कभी विदेशी निवेश के लिए दुनिया के सबसे भरोसेमंद देशों में शामिल था, लेकिन अब निवेशकों का विश्वास लगातार कमजोर हो रहा है। उनके अनुसार नीति अनिश्चितता, कमजोर औद्योगिक माहौल और निवेश समझौतों के लागू न होने के कारण विदेशी निवेशक दूसरे देशों की ओर रुख कर रहे हैं।

बाकि देशो के मुकाबले India की स्थिति लगातार कमजोर

वित्त मंत्री ने कहा कि कई बड़े निवेश समझौते केवल कागजों तक सीमित रह गए हैं और जमीनी स्तर पर उनका असर दिखाई नहीं देता। उन्होंने दावा किया कि सरकार निवेशकों के लिए स्थिर और भरोसेमंद माहौल देने में विफल रही है।

उन्होंने आगे कहा कि यूएई, सऊदी अरब और साउथ कोरिया जैसे देश वैश्विक निवेश आकर्षित करने में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं, जबकि भारत की स्थिति लगातार कमजोर हो रही है। उनके अनुसार यह गिरावट देश की आर्थिक नीतियों और निवेश माहौल पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

यह भी पढ़े :- संविधान और कानून से ऊपर समझते हैं Ravneet Bittu : अमन अरोड़ा

मुख्यमंत्री सेहत योजना : पंजाब में 5,300 हाई-रिस्क डिलीवरी

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts