पंजाब

India With Kejriwal : आप ने चलाई DP Campaign

40 Views
India with Kejriwal
India with Kejriwal

हर लीडर को लगाना होगा अरविन्द केजरीवाल के साथ अपनी फोटो वाली डीपी

दी स्टेट हैडलाइंस
चंडीगढ़।
India With Kejriwal : अरविंद केजरीवाल के जेल में जाने के पश्चात अब आम आदमी पार्टी की तरफ से DP Campaign कैंपेन चलाने का ऐलान कर दिया गया है। अब कुछ ही घंटे के पश्चात आम आदमी पार्टी के लीडरों सहित आम कार्यकर्ता के मोबाइल की डीपी पर अरविंद केजरीवाल का साथ देने वाली डीपी लगाई जाएगी जिसमें उस लीडर की भी फोटो होगी। अरविंद केजरीवाल के साथ हर लीडर की फोटो लगाने के लिए बाकायदा एक वेबसाइट को भी तैयार किया गया है जिसके चलते कोई भी लीडर अपनी फोटो उसे वेबसाइट पर अपलोड करते हुए अरविंद केजरीवाल का साथ देने वाली फोटो डाउनलोड करते हुए अपनी डीपी लगा सकता है। आम आदमी पार्टी की तरफ से इसे ऑप्शनल नहीं बल्कि जरूरी की कैटेगरी में डाला है इसलिए हर आम आदमी पार्टी के लीडर को अपनी डीपी पर यह फोटो लगानी ही होगी।

India With Kejriwal पूरे देश में मुहीम शुरू : आतिशी

आम आदमी पार्टी की दिल्ली में सीनियर लीडर आतिशी ने बताया कि जिस तरीके से अरविंद केजरीवाल को केंद्र की भारतीय जनता पार्टी द्वारा ED के जरिए जेल में डाला है, उसके विरोध में आप पूरे देश में अरविंद केजरीवाल का साथ देने वाली मुहीम शुरू होने जा रही है और इसकी शुरुआत डीपी लगाने से की जा रही है। आज के पश्चात हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आम आदमी पार्टी के लीडरों की डीपी अरविंद केजरीवाल का साथ देने वाली डीपी के सहित लगी होगी। आतिश ने बताया कि अरविंद केजरीवाल की प्रेरणा और चिनगारी घर-घर तक पहुंचाने के लिए आज पूरे देश में सोशल मीडिया पर डीपी कैंपेन शुरू की जा रही है। 

आतिशी ने यहां पर कहा कि मोदी का सबसे बड़ा डर अरविंद केजरीवाल है। इसको ही टैगलाइन दिया गया है और इस टैगलाइन के साथ ही डीपी लगाई जाएगी। आरती श्री यहां पर यह अपील की अगर देश के लोग लोकतंत्र को बचाना चाहते हैं और अगर देशभर में यह संदेश पहुंचाना चाहते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकतंत्र को खत्म कर रहे हैं तो सिर्फ आम आदमी पार्टी के लीडर ही नहीं बल्कि आम लोग भी इस डीपी को लगाते हुए इस प्रदर्शन में जुड़ जाए।

यह भी पढ़े :

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts