पंजाब

पंजाब के 7 जिलों में इंटरनेट रहेगा बंद

54 Views
Punjab Internet Ban
Punjab Internet Ban

Punjab Internet Ban : एक सप्ताह के लिए बढ़ाई गई पाबंदी

दी स्टेट हैडलाइंस
चंडीगढ़।
Punjab Internet Ban :पंजाब में एक बार फिर से इंटरनेट पर पाबंदी लगा दी गई है केंद्र सरकार की तरफ से जारी किए गए ताजा नोटिफिकेशन के अनुसार पंजाब के 7 जिलों में इंटरनेट बंद रहेगा। यह इंटरनेट एक-दो दिन नहीं बल्कि अगले 7 दिनों तक बंद रहेगा और 24 तारीख तक इंटरनेट पर मुकम्मल पाबंदी रहेगी। केंद्र सरकार की तरफ से जारी किए गए इस ताजा नोटिफिकेशन के चलते पंजाब में एक बार फिर से इन इलाकों में आम लोगों के सहित विद्यार्थियों को काफी नुकसान होने जा रहा है क्योंकि इंटरनेट बंद होने के चलते वह अपनी पढ़ाई नहीं कर पाएंगे जबकि सालाना बोर्ड के पेपर सिर पर चल रहे हैं।

क्यों किया गया इंटरनेट बंद

पंजाब के इन सात जिलों में इंटरनेट बंद करने के पीछे मुख्य कारण किसानों के आंदोलन को बताया जा रहा है क्योंकि किसानों के आंदोलन के चलते किसी भी तरह की वीडियो या फिर संदेश इंटरनेट के माध्यम से वायरल ना हो उसे कारण ही केंद्र सरकार की तरफ से इंटरनेट पर पाबंदी लगाई गई है। यह 7 जिले के उन ब्लॉक में पाबंदी लगाई गई है जहां पर हरियाणा पंजाब की सीमा साथ लगती है और किसान धरना देकर बैठे हुए हैं। जिस कारण ही इंटरनेट को पाबंदी बार-बार लगाई जा रही है। इससे पहले भी 7 दिन की पाबंदी लगाई जा चुकी है और इसका विरोध पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान कर चुके हैं।

यह भी पढ़े :

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts