पंजाब

Kangana Ranaut को एयरपोर्ट पर मारा थप्पड़, CISF महिला ने किया कारनामा

106 Views
Kangana Ranaut
Kangana Ranaut

चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए रवाना हो रही थी Kangana Ranaut

चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर भाजपा की नवनिर्वाचित सांसद Kangana Ranaut को थप्पड़ मारने की खबर आ रही है। यह थप्पड़ एयरपोर्ट पर तैनात CISF की महिला सुरक्षाकर्मी की तरफ से मारा गया। इसका नाम कुलविंदर कौर बताया जा रहा है।

कंगना रनोट बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री हैं। हाल ही में उन्होंने हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से लोकसभा का चुनाव जीता है। उन्हें BJP ने कांग्रेस के मंत्री विक्रमादित्य के खिलाफ टिकट दी थी।

गुरूवार को वह चंडीगढ़ एयरपोर्ट से दिल्ली मीटिंग में आ रही थी। तब यह वाक्या हुआ। यह कहा जा रहा है कि कंगना को थप्पड़ किसानों से जुड़े बयानों को लेकर मारा गया है।

सूत्रों के मुताबिक इस बारे में कंगना ने एयरपोर्ट पुलिस थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई है। जिसके बाद CISF की कर्मचारी को हिरासत में ले लिया गया है। उससे अब थप्पड़ मारने को लेकर पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक किसान आंदोलन को लेकर कंगना की पंजाब की महिलाओं पर टिप्पणी को लेकर दोनों के बीच कोई बहस हुई। जिसके बाद थप्पड़ मारने की नौबत आ गई।

इसको लेकर एयरपोर्ट पर 10 से 15 मिनट तक हंगामा चलता रहा। इसके बाद कंगना विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइट से दिल्ली रवाना हो गई।

https://twitter.com/KanganaTeam/status/1798697545201569904

यह भी पढ़े :-

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts