पंजाब

शीतल अंगुराल नही रहे विधायक, सीट खाली का जारी हुआ नोटिफिकेशन

51 Views
sheetal angura
sheetal angura

इस्तीफा वापस लेने पहुंचे Sheetal Angural को विधानसभा ने दी जानकारी, 30 मई को हुया था मंजूर

दी स्टेट हैडलाइंस
चंडीगढ़।
जालंधर वेस्ट से विधायक Sheetal Angural अब विधायक नहीं रहे हैं क्योंकि उनका इस्तीफा 30 मई को ही मंजूर हो चुका है। इस संबंध में बाकायदा नोटिफिकेशन जारी करते हुए विधानसभा की तरफ से सीट को भी खाली घोषित कर दिया गया है तो ऐसे में अब Sheetal Angural का इस्तीफा वापस होने जैसा कुछ भी विकल्प नहीं रहा है। पंजाब विधानसभा की तरफ से शीतल अंगुराल को इस्तीफा के मंजूर होने के बारे में आज जानकारी भी दे दी गई है। इसके पश्चात शीतल अंगुराल ने पंजाब व हरियाणा हाई कोर्ट जाने की चेतावनी दे दी है परंतु इस मामले में अब कुछ भी नहीं हो सकता है क्योंकि विधानसभा की तरफ से जो इस्तीफा मंजूर किया गया है वह इस्तीफा खुद शीतल अंगुराल ने ही दिया था।

पंजाब विधानसभा के सूत्रों के अनुसार शीतल अंगुराल द्वारा भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के पश्चात अपना इस्तीफा जालंधर वेस्ट सीट से पंजाब विधानसभा के स्पीकर के पास भेज दिया था। इसके पश्चात स्पीकर द्वारा शीतल अंगुराल को पेश होने के लिए कहा गया था परंतु इसी दौरान विधानसभा के स्पीकर कुलतार संधवा ने इस्तीफे को सही मानते हुए मंजूर कर लिया है और इस संबंध में नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। इसके पश्चात आप जालंधर वेस्ट सीट खाली घोषित कर दी गई है।

 Sheetal Angural Notification

यह भी पढ़े :-

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts