पंजाब

Kapurthala Gurudwara Firing : पुलिस और निहंग सिखों के बीच में फायरिंग, 1 की मौत

27 Views
Kapurthala Gurudwara Firing
Kapurthala Gurudwara Firing

दी स्टेट हैडलाइंस
चंडीगढ़।
Kapurthala Gurudwara Firing : पंजाब के सुलतानपुर लोधी में स्थित एक गुरुद्वारा में निहंग सिखों व पुलिस के बीच फायरिंग होने के चलते एक पुलिस मुलाजिम की मौत हो गई है। जबकि 5 के जख्मी होने की सूचना मिल रही है। इस घटना के पश्चात सुलतानपुर लोधी में माहौल काफी ज्यादा तनावपूर्ण बन चुका है। जिसके चलते गुरुद्वारा साहिब के आसपास पूर्ण रूप से आम लोगों को आने जाने नहीं दिया जा रहा है।

शुरुआती जानकारी के अनुसार सुलतानपुर लोधी में स्थित एक गुरुद्वारा साहिब (Kapurthala Gurudwara Firing) में कब्जे को लेकर विवाद हुआ था। जिसको लेकर 10 निहंग सिखों के खिलाफ मामला भी दर्ज था। ऐसे में पंजाब पुलिस ने कब्जे को छुड़वाने व निहंग सिखों को गिरफ्तार करने के लिए यह कार्रवाई की जा रही थी। ऐसे में दूसरी तरफ से चेतावनी दी गई थी कि अगर पुलिस ने कोई भी कार्रवाई की तो निहंग सिखों की तरफ से वापसी जवाब दिया जाएगा। जब पंजाब पुलिस की तरफ से कार्रवाई की जा रही थी तो दोनों तरफ से अचानक फायरिंग शुरू हो गई। ऐसे में पंजाब पुलिस के एक कांस्टेबल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पास के करीब जख्मी बताई जा रहे हैं। अभी तक यह शुरुआती जानकारी है कुछ देर पश्चात अन्य जानकारी भी आ जाएगी।

Kapurthala Gurudwara Firing : सुलतानपुर लोधी में माहौल तनावपूर्ण, इलाका सील

इस ताजी घटना को लेकर सुलतानपुर लोधी में तनावपुर माहौल है और गुरुद्वारा के आसपास पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। गुरुद्वारे के आसपास किसी भी आम व्यक्ति को आने नहीं दिया जा रहा है क्योंकि अभी भी निहंग सिख अंदर मौजूद हैं और पुलिस और उनके बीच अभी तक शांति नहीं हुई है। ऐसे में किसी भी तरह का रिस्क नहीं लिया जा रहा है और पूरे इलाके को सील करके रखा हुआ है।

यह भी पढ़े :

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts