पंजाब

पंजाब में 10 लाख नए Smart Ration Card जारी

• •
14 Views
1 million new Smart Ration Card issued in Punjab
1 million new Smart Ration Card issued in Punjab

चंडीगढ़, 17 नवंबर। पंजाब के जरूरतमंद परिवारों को खाद्य सुरक्षा का लाभ देने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 10 लाख नए Smart Ration Card जारी करने का ऐलान किया है। सरकार के मुताबिक, 'नो कैश, नो फरमाइश' व्यवस्था के तहत पूरी पारदर्शिता से नए लाभार्थियों का चयन किया गया है। इन परिवारों को हर महीने पांच किलो मुफ्त गेहूं के साथ 'मेरी रसोई' योजना के तहत राशन किट भी दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नए Smart Ration Card लाभार्थियों के घरों तक पहुंचाए जाएंगे, ताकि लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें। सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र परिवार खाद्य सुरक्षा योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।

विधवा महिलाओं और मजदूर परिवारों को प्राथमिकता

नए Smart Ration Card के लाभार्थियों में विधवा महिलाएं, दिहाड़ी मजदूर, अनुसूचित जाति से संबंधित परिवार और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को शामिल किया गया है। सरकार के अनुसार, नए चयनित लाभार्थियों में करीब चार लाख मजदूर परिवार हैं।

'मेरी रसोई' राशन किट में दालें, चीनी, नमक, हल्दी और सरसों का तेल शामिल होगा। मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों से अपील की कि वे मोबाइल पर मिले संदेश को दिखाकर अपने राशन डिपो से राशन किट प्राप्त करें। मुफ्त गेहूं का लाभ लेने के लिए ई-केवाईसी पूरी करना भी जरूरी होगा।

पहले काटे गए 10 लाख Smart Ration Card की जगह नए कार्ड

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पहले राशन कार्ड बनवाने की प्रक्रिया आम लोगों के लिए काफी मुश्किल थी। केंद्र सरकार की ओर से पंजाब को आवंटित 1.48 करोड़ राशन कार्डों में से अलग-अलग कारणों से करीब 10 लाख कार्ड काट दिए गए थे। इससे कई वास्तविक लाभार्थी सरकारी राशन की सुविधा से वंचित हो गए थे।

उन्होंने कहा कि जरूरतमंद परिवारों के हितों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने 10 लाख नए राशन कार्ड जारी करने का फैसला किया है। नई व्यवस्था में राजनीतिक सिफारिश और बिचौलियों की भूमिका खत्म कर पात्रता के आधार पर लाभार्थियों का चयन किया गया है।

1.25 लाख लोगों को आवेदन में सुधार का मौका

मुख्यमंत्री ने बताया कि करीब 1.25 लाख ऐसे लोगों को अपने आवेदन में दर्ज गलत पते और अन्य जानकारियां ठीक करने का अवसर दिया जाएगा। इससे उनकी पात्रता की दोबारा पुष्टि की जा सकेगी और योग्य परिवारों को योजना का लाभ मिल सकेगा।

सरकार के अनुसार, जिन परिवारों का चयन पहले चरण में नहीं हो पाया है, उन्हें प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। दूसरे चरण में इन परिवारों के मामलों पर भी विचार किया जाएगा।

Smart Ration Card : पहले से 38 लाख परिवारों को मिल रहा है लाभ

पंजाब सरकार के मुताबिक, 'मेरी रसोई' योजना के तहत पहले ही 38 लाख परिवारों को लाभ दिया जा रहा है। अब 10 लाख नए परिवारों को शामिल करने से इस योजना का दायरा और बढ़ेगा।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल घोषणाएं करना नहीं, बल्कि जरूरतमंद लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाना है। पंजाब गुरुओं और पीरों की धरती है और सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि राज्य में कोई भी व्यक्ति भूखा न सोए।

यह भी पढ़े :- Kartarpur Sahib Corridor खोलने की भगवंत मान की पीएम मोदी से अपील

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts