पंजाब

Prakash Parv : 4 से 6 दिसंबर तक होंगे राज्य स्तरीय समागम

• •
9 Views
Prakash Parv - State-level events to be held from December 4 to 6
Prakash Parv - State-level events to be held from December 4 to 6

चंडीगढ़, 17 नवंबर। श्री गुरु रविदास जी महाराज का 650वां Prakash Parv पंजाब सरकार द्वारा श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर 4 से 6 दिसंबर तक खुरालगढ़ में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय धार्मिक और सांस्कृतिक समागम आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बताया कि प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में वाराणसी, फरीदकोट, बठिंडा और जम्मू से चार विशाल शोभा यात्राएं निकाली जाएंगी, जो 3 दिसंबर को खुरालगढ़ में संपन्न होंगी।

मुख्यमंत्री ने मंगलवार को चंडीगढ़ में उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को समागमों के लिए व्यापक प्रबंध करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार इस ऐतिहासिक अवसर को यादगार बनाने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी।

Prakash Parv : 4 से 6 दिसंबर तक होंगे धार्मिक समागम

मुख्यमंत्री के अनुसार, तीन दिवसीय Prakash Parv कार्यक्रम की शुरुआत 4 दिसंबर को श्री अखंड पाठ साहिब के आरंभ के साथ होगी। इस दौरान श्री गुरु रविदास जी महाराज के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित प्रदर्शनी, संत सम्मेलन, कथा-कीर्तन दरबार, 3-डी प्रोजेक्शन और ड्रोन शो आयोजित किए जाएंगे।

5 दिसंबर को विशाल नगर कीर्तन सजाया जाएगा। इसके साथ गुरु रविदास जी की बाणी पर विशेष सम्मेलन, कथा-कीर्तन दरबार और अन्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

6 दिसंबर को श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले जाएंगे। इसके बाद बेगमपुरा समागम, कथा-कीर्तन दरबार और अन्य कार्यक्रमों के साथ तीन दिवसीय समारोह का समापन होगा।

Prakash Parv : चार शहरों से खुरालगढ़ पहुंचेंगी शोभा यात्राएं

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया कि संत समाज के मार्गदर्शन में वाराणसी, फरीदकोट, बठिंडा और जम्मू से चार विशाल शोभा यात्राएं सजाई जाएंगी। ये यात्राएं 3 दिसंबर को खुरालगढ़ में संपन्न होंगी। सरकार की ओर से इन यात्राओं के लिए उचित प्रबंध और संबंधित अधिकारियों के बीच तालमेल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

13 हजार गांवों में दिखाई जाएंगी डॉक्यूमेंट्री फिल्में

मुख्यमंत्री ने बताया कि गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित कार्यक्रम केवल खुरालगढ़ तक सीमित नहीं रहेंगे। इसके तहत पूरे साल राज्यभर में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

इनमें सेमिनार, कार्यशालाएं, विशेष कीर्तन समागम, स्कूल स्तरीय मुकाबले, 13 हजार गांवों में डॉक्यूमेंट्री फिल्मों का प्रदर्शन, 90 विधानसभा क्षेत्रों में ड्रोन शो, मैराथन, रक्तदान शिविर और पौधारोपण अभियान शामिल हैं।

बेगमपुरा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का लक्ष्य

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि श्री गुरु रविदास जी महाराज का बेगमपुरा दर्शन समानता, भाईचारे, स्वाभिमान और सामाजिक न्याय पर आधारित समाज की कल्पना प्रस्तुत करता है। उनकी शिक्षाएं जाति, नस्ल और सामाजिक भेदभाव से ऊपर उठकर प्रत्येक व्यक्ति को समान अधिकार और सम्मान देने का संदेश देती हैं।

उन्होंने कहा कि 650वां प्रकाश पर्व केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि गुरु रविदास जी महाराज के विचारों और शिक्षाओं को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने का अवसर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह अपनी पूरी कैबिनेट के साथ इन समागमों में शामिल होंगे और पंजाब की तरक्की तथा लोगों की खुशहाली के लिए गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।

बैठक में कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा, तरुनप्रीत सिंह सौंद, हरदीप सिंह मुंडियां और डॉ. रवजोत सहित मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़े :-  पंजाब में 10 लाख नए Smart Ration Card जारी

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts