पंजाब

पंजाब की जेल में नही हुया लारेंस बिश्नोई का इंटरव्यू

1 Views

-- एनडी नेगी, जेल सुपरिडेंट बठिंडा का दावा, दूसरे राज्य में हुया रिकार्ड

दी स्टेट हैडलाइंस

चण्डीगढ़।

पंजाब की जेल में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का इंटरव्यू नहीं हुआ है। पंजाब से बाहर किसी अन्य राज्य की जेल मे यह इंटरव्यू हुआ है। यह दावा बठिंडा जेल से सुप्रिडेंट एन डी नेगी ने किया है। एनडी नेगी का कहना है कि पंजाब में ऐसा इंटरव्यू करना मुनासिब ही नहीं है क्योंकि बठिंडा में पूरी तरह से जैमर लगे हुए हैं और इंटरव्यू को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि पहले से पूरी तैयारी की गई है। एनडी नेगी का कहना है कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पंजाब से बाहर अन्य राज्यों में जाता रहा है और यह इंटरव्यू भी पुराना लग रहा है जिससे यह तो स्पष्ट है कि यह इंटरव्यू किसी अन्य राज्य में किया गया है परंतु किस राज्य में किया गया है वह इसका विश्वास से दावा नहीं कर सकते है।

यह भी पढ़े : गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का जेल से इंटरव्यू, क्या कर रही है सरकार

M

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts