पंजाब

मंत्रियों के विभागों में बड़ा फेरबदल

17 Views

Cabinet Portfolio : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया फेरबदल

दी स्टेट हैडलाइंस
चंडीगढ़।
Cabinet Portfolio : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा दो कैबिनेट मंत्रियों के पोर्टफोलियो में बड़ा फेरबदल करते हुए चेतन सिंह जोड़ामाजरा का कद काफी बढ़ा दिया गया है। जबकि दूसरी तरफ गुरमीत सिंह मीत हेयर का कद इस बदलाव में काम हुआ है। गुरमीत सिंह मीत हेयर से कर विभाग वापस लेते हुए उनके पास सिर्फ एक ही विभाग छोड़ दिया गया। गुरमीत सिंह मीत हेयर के पास सिर्फ खेल विभाग रहेगा।

चेतन सिंह जोड़ा माजरा को इस फेरबदल (Cabinet Portfolio) में तीन अन्य विभाग और दिए गए हैं। गुरमीत सिंह मीत हेयर अब उनके पास 7 विभागों का चार्ज रहेगा। जबकि मुख्यमंत्री द्वारा साइंस टेक्नोलॉजी और एनवायरमेंट विभाग अपने पास लिया गया है। यह विभाग भी मीत हेयर से वापस लिया गया है। चेतन सिंह जोड़ा माजरा से कोई भी विभाग लेने की जगह उन्हें तीन विभाग दिए गए हैं।

बहुत मायने रखता है यह फेरबदल

Cabinet Portfolio : यह फेरबदल असल में बहुत ज्यादा मायने रखता है, क्योंकि इस फेर बदल में मात्र एक ही कैबिनेट मंत्री को डाउनग्रेड किया गया है जबकि एक मंत्री को अपग्रेड किया गया है। जिसके चलते यह अनुमान लगाया जा रहा है कि कुछ ना कुछ ऐसा जरूर हुआ है। जिसके चलते यह फेरबदल तक करना पड़ा। चाहे कारण कुछ भी रहे हो पर समाना से विधायक चेतन सिंह जोड़ामाजरा कैबिनेट मंत्री अब काफी बड़े कद के बन गए हैं। उनके पास काफी बड़े विभाग देने से ऐसा लग रहा है कि उनकी मुख्यमंत्री भगवंत मान से नजदीकियां काफी ज्यादा बढ़ चुकी हैं। जिस कारण ही मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा उन पर इतना ज्यादा भरोसा जताया गया है।

यह भी पढ़े :

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts