हरियाणा

नायब सैनी ने जताया पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर दुख

28 Views
Nayab Singh Saini
Nayab Singh Saini

चंडीगढ़।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जी के निधन पर गहरा दुख जताया गया। नायब सिंह सैनी द्वारा अपने दुख को प्रकट करते हुए कहा गया कि पंजाब के एक साधारण गांव से उठकर भारत के अर्थशास्त्रीय प्रधानमंत्री बनने तक का सफर तय करने वाले डॉक्टर मनमोहन सिंह को दुनिया हमेशा याद रखेगी। उन्होंने कहा कि देश के प्रति उनका समर्पण उनके कार्यकाल में पूर्ण रूप से दर्शाता है क्योंकि उनके समय के दौरान देश ने उन्नति की राह पकड़ी थी।

नायब सिंह सैनी ने कहा कि डॉ मनमोहन सिंह का जीवन सादगी भरा रहा है और डॉ मनमोहन सिंह को देश के प्रति उनके अहम योगदान व विकास के लिए याद किया जाएगा। 

नायब सिंह सैनी द्वारा ईश्वर से प्रार्थना की गई कि इस दिवग्त आत्मा को शांति प्रदान करें और प्रिय जनों को इस कठिन समय में सबल देते हुए हौसला प्रदान करें। 

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts