होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo

इस फल के साथ पत्ते भी हमारे शरीर के लिए है फायदेमंद, कई बिमारियों से मिलता है छुटकारा

Featured Image

admin

Updated At 16 Mar 2024 at 02:22 AM

Guava Leaves Benefits in Hindi: अमरुद एक ऐसा फल है जिसको पूरा साल खाया जाता है। इसे अंग्रेजी में Guava के नाम से भी जाना जाता है। अमरूद खुद तो एक स्वादिष्ट फल है ही जिसमें बहुत सारे पौष्टिक तत्व मौजूद होते हैं परंतु इसके साथ-साथ इसके पत्ते भी काफी गुणकारी होते हैं। जिनका सेवन करने से हमारा शरीर काफी तरह की बीमारियों जैसे की हाई ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल, शुगर से लड़ने के लिए तैयार हो सकता है। अमरूद और इसकी पत्तियों में बहुत से न्यूट्रिएंट्स  होते है। जिनमें विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर और पोटेशियम भारी मात्रा में पाया जाता है। यह शरीर को पाचन, दिल की समस्याओं और वजन संबंधी दिक्कतों से छुटकारा पाने में सहायक होता है। Guava Leaves Benefits in Hindi

अमरूद और उसकी पत्तियां अपने औषधिक् गुणों के लिए जाने जाते है। परंतु अगर इनका सेवन जरुरत से ज्यादा किया जाए तो यह शरीर के लिए हानिकारक साबित हो सकती हैं। अमरूद की पत्तियों को चाय के रूप में, कच्चा चबाकर या पीस कर उनका अधिकतम लाभ उठाया जा सकता है। आज इस आर्टिकल में हम अमरूद की पत्तियों के कुछ फायदो के बारे में बताने जा रहे हैं। इसलिए इसे पूरा ध्यान से पड़े। Guava Leaves Benefits in Hindi

Guava Leaves Benefits in Hindi: पाचन क्रिया को करें बेहतर

अमरूद की पत्तियों में एंटीबैक्टीरियल तत्व और फाइबर शामिल होते हैं जो कि हमारे शरीर की पाचन क्रिया को सही रख सकती है। अगर इसकी पत्तियों को कच्चा चबा कर प्रयोग किया जाए तो यह डायरिया, जलन और बदहजमी आदि बीमारियों से छुटकारा दिला सकती है।

वजन पर प्रभाव

अमरूद की पत्तियों में फाइबर, विटामिंस, मिनरल्स आदि भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। जिसके सेवन के कारण पेट को ज्यादा लंबे समय तक भूखे होने का एहसास नहीं होता है। रोजाना खाली पेट अमरूद की पत्तियों के रस का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। जिससे शरीर में वजन कम होने लगता है। इसके साथ-साथ वजन से जुड़ी हाई कोलेस्ट्रॉल, बीपी आदि बीमारियों से छुटकारा मिलने में सहायता प्राप्त हो सकती है।

त्वचा पर निखार

अमरूद की पत्तियों में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी एजिंग तत्व भारी मात्रा में मौजूद होते हैं। जिनके कारण इसे त्वचा को काफी ज्यादा गुण पहुंचा सकते हैं। अगर अमरूद की पत्तियों को लेप बनाकर शहद, मुल्तानी मिट्टी या दही के साथ मिलाकर चेहरे पर लगाया जाए तो चेहरे का निखार और भी बढ़ सकता है और त्वचा को जल्दी बूढ़ा होने से भी बचाया जा सकता है।

कैंसर से बचाव

मिली जानकारी के अनुसार अमरूद में लाइकोमिन तत्व मौजूद होता है। यह प्रोस्टेट कैंसर से शरीर का बचाव कर सकता है। पोस्टेड कैंसर से पीड़ित मरीजों को यह अमरूद के पत्तों का सेवन कीमोथेरेपी के साइड इफेक्ट्स से बचा कर रखने में सहायता कर सकता है।

मेंस्ट्रूअल क्रैंप्स से राहत

अध्ययन के अनुसार यह पता चला है कि अमरूद की पत्तियों में दर्द से राहत पाने वाले कुछ तत्व मौजूद होते हैं। पीरियड्स के दोरान अगर उनकी पत्तियों को गर्म पानी में उबाल कर सेवन किया जाए तो यह मासिक धर्म में होने वाली दर्द की तीव्रता को कम करने में सहायता कर सकता है। जो की महिलाओं के लिए काफी लाभकारी हो सकता है। Guava Leaves Benefits in Hindi

दिल को कर मजबूत

अमरूद की पत्तियों में पोटेशियम, विटामिंस और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इनका सेवन दिल को मजबूत करता है और इससे जुड़ी हर तरह की बीमारियों से छुटकारा पाने में सहायक बन सकता है। क्योंकि अगर इसकी पत्तियों का सेवन पीस कर, चाय बनाकर या गरम पानी में इसको उबाल कर किया जाए तो यह हाई बीपी, कोलेस्ट्रॉल, मधुमेह जैसी कई बीमारियों से शरीर को राहत पहुंचा सकती हैं। Guava Leaves Benefits in Hindi

इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सामान्य जानकारी के लिए है। इसे उपयोग करने से पहले अपने नजदीकी डॉक्टर से जरुर संपर्क करें। दी स्टेट हेडलाइंस किसी तरह की कोई भी पुष्टि नहीं करता है।

यह भी पढ़ेन :

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

Wheat Crop : पंजाब में इस बार गेहूं की फसल हुई बंपर- कटारूचक्क

Featured Image

Marathon : नशों के खिलाफ समाज के हर वर्ग ने मैराथन में लिया हिस्सा

Featured Image

Fake Negative Dope Test Reports : सरकारी अस्पताल के दो कर्मचारी रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार

Featured Image

Development Projects : मान सरकार के क्रांतिकारी सुधार लाने के प्रयास विरोधियों को हज़म नहीं हो रहे

Featured Image

Shooting Range : तरुनप्रीत सिंह सौंद द्वारा सरकारी स्कूल में शूटिंग रेंज का उद्घाटन

Featured Image

Government Veterinary Polyclinic : छह वेटरनरी पॉलिक्लिनिकों में आई.पी.डी. सेवाओं का आगाज़

Featured Image

Vigilance Bureau Flying Squad : चौकी इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों पकड़ा

Featured Image

Transport Department : ई-सेवा केंद्रों और व्हाट्सएप चैटबॉट के माध्यम से नागरिकों को मिलेंगी और बेहतर सुविधाएं

Featured Image

Punjab Government Education Model : स्कूलों में 1.41 करोड़ रुपये के विकास कार्य जनता को समर्पित

Featured Image

Punjab Sikhiya Kranti : तीन वर्षों में पंजाब सरकार ने सरकारी स्कूलों की नुहार बदली

Advertisement