होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo

Archer Avneet Kaur ने विश्व कप में जीता काँस्य पदक

Featured Image

admin

Updated At 22 May 2023 at 12:40 AM

-- खेल मंत्री मीत हेयर ने Archer Avneet Kaur को दी मुबारकबाद

दी स्टेट हैडलाइंस
चंडीगढ़, 21 मईl
चीन के शहर शंघाई में चल रहे तीरन्दाज़ी खेल के World Cup में भारत की तरफ़ से खेलते हुये पंजाब की Archer Avneet Kaur ने काँस्य पदक जीता। अवनीत ने विश्व कप में महिला वर्ग के व्यक्तिगत कम्पाउंड मुकाबले में तीसरे स्थान वाले मैच में तुर्की की Archer इपेक तोमुरक को 147-144 के साथ हराकर काँस्य पदक जीता।

पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने इस गौरवमयी प्राप्ति पर Archer Avneet Kaur को मुबारकबाद देते हुये कहा कि उसने राज्य और देश का नाम रौशन किया। उन्होंने इस प्राप्ति का श्रेय तीरन्दाज़ की सख़्त मेहनत, लगन और समर्पण भावना के साथ-साथ उसके कोच और माता-पिता को दिया। खेल मंत्री ने अवनीत को भविष्य के मुकाबलों के लिए शुभकामनाएँ देते हुये कहा कि वह इस खेल में देश का भविष्य है। उन्होंने उम्मीद जतायी कि आने वाले समय में अवनीत और भी उपलब्धियां हासिल करेगी। अवनीत की यह उपलब्धि राज्य में युवा खिलाड़ियों के लिए मार्गदर्शक बनेगी।

मीत हेयर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार पंजाब को फिर खेल में नंबर एक बनाने के लिए प्रयास कर रही है और इस बार खेल के बजट में भी 55 प्रतिशत बढ़ोतरी की गयी है। नयी खेल नीति भी जल्द आ रही है।

यह भी पढ़े :- Bikram Majithia पर लटकी तलवार, अब खुलेगा फिर से मामला

बठिंडा जिले के गाँव सरदारगढ़ की रहने वाली है Archer Avneet Kaur

बठिंडा जिले के गाँव सरदारगढ़ की रहने वाली Archer Avneet Kaur खालसा कॉलेज पटियाला की छात्रा है। विश्व कप में बहुत बढ़िया प्रदर्शन करते हुये वह सेमी फ़ाईनल में पहुँची थी जहाँ वह इंग्लैंड की तीरन्दाज़ ईल गिबसन से 144-146 से हार गई। इसके बाद काँस्य पदक वाले मैच में उसने तुर्की की तीरन्दाज़ को हराकर पदक जीता।

पलपल की खबरों पर अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें l

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

Announcement : 3 सितंबर तक रहेंगे पंजाब के स्कूल बंद

Featured Image

ज्वैलर हमले के पीछे गैंगस्टर लखबीर लंडा का हाथ; मुख्य शूटर गिरफ्तार

Featured Image

Announcement : khedan watan punjab diyan 2025 को लेकर हुया बड़ा ऐलान

Featured Image

राहत सामग्री से लेकर स्वास्थ्य सेवाओं तक : हर पल बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ी मान सरकार

Featured Image

BARINDER GOYAL : केंद्र की लापरवाही ने पिछले 37 वर्षों में पंजाब की सबसे भयानक बाढ़ को और गहरा किया

Featured Image

Damaged Link Roads : गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बाढ़ से क्षतिग्रस्त लिंक सड़कों पर मांगी रिपोर्ट

Featured Image

Relief Package : देश का पेट भरने वाले पंजाब को राहत पैकेज दे केंद्र सरकार- गोयल

Featured Image

Skill Development : मान सरकार कौशल विकास ईको-सिस्टम स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध: अरोड़ा

Featured Image

बाढ़ प्रभावित इलाके से गायब : कांग्रेसी सांसदों को ढूंढ रहे हैं

Featured Image

राज्य के सभी स्कूल बंद करने के आदेश जारी

Advertisement