होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo

इन पत्तों के चबाने से कब्ज जैसी समस्या होगी ठीक

Featured Image

admin

Updated At 11 Mar 2024 at 11:56 PM

Home Remedies for Constipation: खान पान सही न होने के कारण और अनहेल्दी लाइफस्टाइल के कारण हमारे शरीर को कई तरह की बीमारियां जकड़ रही हैं। जिसमें सबसे अधिक समस्या मोटापा डायबिटीज और कब्ज शामिल है। अक्सर ही लोग कब्ज जैसी समस्या को इग्नोर करते है और जिसके कारण प्रॉब्लम काफी अधिक बढ़ जाती है। इसीलिए कब्ज जैसी समस्या को हल्के में बिल्कुल भी ना लें।

अगर पेट 2 से 3 दिन तक साफ नहीं हुआ तो इसके लिए दवाई का सहारा लेना पड़ सकता है तो इसीलिए इस पर ध्यान देना बहुत ही जरूरी है। अगर आपको इस तरह की यानी कब्ज की समस्या है तो आप कुछ पत्तों के सेवन करने से इससे आपको आराम मिल सकता है। आज इस आर्टिकल में हम घर पर ही कब्ज की समस्या को कैसे हल कर सकते हैं। उसके बारे में बताने की कोशिश करेंगे। बस आपने यह आर्टिकल पूरा पढ़ना है। Home Remedies for Constipation

Home Remedies for Constipation: करी पत्ता

करी पत्ता एक ऐसा पत्ता है जिसको खाने के स्वाद को बढ़ाने में सबसे अधिक उपयोग किया जाता है और यह हर किसी की रसोई में आम ही पाया जाता है। करी पत्ता के सेवन करने से पाचन क्रिया दुरूस्त होती है और कब्ज जैसी समस्या को खत्म करने में भी मदद करता है। इसको खाली पेट करी पत्ते को चबाए जिसके अनगिनत फायदे हो सकते हैं।

पुदीने के पत्ते

गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है और गर्मियों में सबसे अधिक पुदीना पाया जाता है। जिसके हमारे शरीर को कई तरह के फायदे होते हैं। पुदीने के पत्ते हमारे पेट को ठंडा रखने में मदद करता है और शरीर को तरोताजा रखने में भी भरपूर मदद करते हैं। इसके लगातार सेवन करने से कब्ज जैसी समस्या को खत्म करने में भी भरपूर मदद करता है। इसके सेवन से गैस एसिडिटी कब्ज और कई तरह की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। पुदीने के पत्तों को आप सीधा चबा कर भी सेवन कर सकते हैं और इसकी हर्बल टी बनाकर भी इसका सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा इसको चटनी के रूप में भी सेवन कर सकते हैं। Home Remedies for Constipation

जामुन के पत्ते

गर्मियों के मौसम में जामुन भरपूर पाया जाता है जो हमारे शरीर के लिए बहुत ही लाभदायक है। जामुन जहां हमारे शरीर के लिए लाभदायक है वहीं इसके पत्ते भी हमें बहुत तरह की बीमारी से छुटकारा दिलवाने में मदद करते हैं। जामुन के पत्ते के सेवन करने से हमारी पाचन क्रिया दुरूस्त करता है और पेट को अच्छी तरह से साफ करने में भी मदद करता है। इसके सेवन से गैस, एसिडिटी और कब्ज जैसी समस्या से भी छुटकारा मिलता है।

अजवाइन के पत्ते

अगर आपको खाने के बाद किसी तरह की अगर कब्ज जैसी समस्या है तो यह आपके लिए अजवाइन के पत्ते बहुत ही लाभदायक साबित हो सकते हैं। अजवाइन के पत्तों का सेवन आप खाली पेट चबा कर करें।

पान के पत्ते

अगर आप कब्ज जैसी समस्या से छुटकारा पाने चाहते हैं तो आप पान के पत्ते का सेवन करें। सुबह-सुबह इसके पत्तों को खाली पेट चलाएं और लगातार चार से पांच दिन चबाने से आपको इसका असर देखने को मिल सकता है।

इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सामान्य जानकारी के लिए है। इसको उपयोग करने से पहले आप अपने नजदीकी डॉक्टर से जरूर संपर्क करें। दी स्टेट हेडलाइंस किसी तरह की कोई भी पुष्टि नहीं करता है।

यह भी पढ़े :

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

काले शासन की एक भी उपलब्धि बताओ: CM Mann की Sukhbir Badal को चुनौती

Featured Image

Independence Day 2025 : स्वतंत्रता दिवस से पहले डीजीपी द्वारा आतंकवाद-रोधी रणनीतियों की समीक्षा

Featured Image

किसानों के तेवर से टूटी सरकार की हेकड़ी, लैंड पुलिंग पॉलिसी ध्वस्त

Featured Image

Defence Committees : जेल में बंद राजनीतिक नेता के खिलाफ मिले अहम सबूत

Featured Image

Blood Pressure : ब्लड प्रेशर को घर पर कैसे ठीक करें

Featured Image

ट्रम्प ने भारत और रूस को बताया डेड इकॉनॉमी : रूस ने कहा – अमेरिका का घबराया हुआ राष्ट्रपति

Featured Image

केंद्र सरकार का साफ इंकार, मंत्री हरभजन सिंह को अमेरिका जाने की नहीं मिली मंजूरी

Featured Image

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने छोड़ा भगवंत मान को पीछे

Featured Image

Oxygen Supply Disruption : ड्यूटी में लापरवाही के चलते मेडिकल सुपरिटेंडेंट समेत तीन डॉक्टर निलंबित

Featured Image

World Health Organization : कैंसर का शीघ्र पता लगाना ही इसके प्रभावी उपचार की कुंजी

Advertisement