होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo

स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली और अन्य प्रमुख क्षेत्रों में पंजाब सरकार ने ऐतिहासिक पहल-CM

Featured Image

The State Headlines

Updated At 25 Aug 2025 at 09:28 PM

चेन्नई, 25 अगस्त

Punjab CM Bhagwant Singh Mann ने आज यहाँ कहा कि Punjab Government ने राज्य और इसके लोगों की भलाई के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचा, बिजली और अन्य प्रमुख क्षेत्रों में ऐतिहासिक पहलें की हैं।

आज यहाँ पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने लोक-हित से जुड़े इन क्षेत्रों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि इन प्राथमिक क्षेत्रों को भारत की राजनीति के केंद्र में लाने का श्रेय AAM AADMI PARTY (AAP) को जाता है, जिन्हें पहले नज़रअंदाज़ किया जाता था। भगवंत सिंह मान ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन द्वारा लोगों की भलाई के लिए शुरू की गई विभिन्न पहलों की सराहना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उनके लिए बहुत सम्मान और संतोष की बात है कि उन्हें तमिलनाडु सरकार द्वारा ‘मुख्यमंत्री नाश्ता योजना’ के विस्तार समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। उन्होंने आगे कहा कि पंजाब सरकार देशभर में लागू की जा रही महत्वपूर्ण लोक-कल्याणकारी पहलों से सीखने और उन्हें अपनाने के लिए हमेशा तैयार रहती है। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि तमिलनाडु और पंजाब के बीच एक मजबूत रिश्ता है और दोनों राज्यों की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और इतिहास है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि “विविधता में एकता ही भारत की नींव है”, जहाँ सांप्रदायिक सौहार्द, भाईचारे और आपसी मेल-जोल की भावनाएँ गहराई से समाई हुई हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार विभिन्न रंग-बिरंगे फूलों का गुलदस्ता सुंदर दिखाई देता है और सबका ध्यान आकर्षित करता है, उसी प्रकार विभिन्न संस्कृतियों, परंपराओं और एकता से भरा देश, एकता और ताकत का प्रतीक होता है। भगवंत सिंह मान ने उम्मीद जताई कि यह ऐतिहासिक दौरा तमिलनाडु और पंजाब के बीच संबंधों को और मज़बूत करेगा और दोनों राज्यों के लिए प्रगति व समृद्धि के नए रास्ते खोलेगा।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

राज्य के सभी स्कूल बंद करने के आदेश जारी

Featured Image

Baba Baljinder Singh Ji : अंतिम दर्शन हेतु वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा पहुंचे राड़ा साहिब

Featured Image

स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली और अन्य प्रमुख क्षेत्रों में पंजाब सरकार ने ऐतिहासिक पहल-CM

Featured Image

Alert : डिप्टी कमिश्नर का आदेश गांव में लगाओ ठीकरी पहरे

Featured Image

CM In Action : आज बाढ़ क्षेत्र का दौरा करेंगे भगवंत मान

Featured Image

पंजाब पुलिस ने लगाये गंभीर दोष : भाजपा के सेवादार मचा रहे थे लूट, ले रहे थे नाजायज फ़ीस

Featured Image

दुःखद : दुनिया को अलविदा कहा गया यह बड़ा पंजाबी कलाकार

Featured Image

Transfer : पंजाब के IAS व PCS अधिकारियो के तबादले

Featured Image

Dhamaka : हरभजन ETO की छुट्टी, हाथ से गया विभाग

Featured Image

खतरनाक : पंजाब में बाढ़ की स्थिति, कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

Advertisement