होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo

Jamun Benefits in Hindi: गुणों की खान है जामुन, कई बिमारियों को करता है ख़त्म

Featured Image

admin

Updated At 16 Mar 2024 at 03:06 AM

Jamun Benefits in Hindi: जामुन एक ऐसा फल है जो गर्मियों के मौसम में पाया जाता है और अपने खट्टे-मीठे स्वाद के कारण जाना भी जाता है। इसे अंग्रेजी में ब्लैक बैरी भी कहा जाता है। जामुन में आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट जैसे बहुत से न्यूट्रिएंट्स भारी मात्रा में पाए जाते हैं। जिसके कारण से यह बच्चों की सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा लाभकारी हो सकता है। आयुर्वेद के अनुसार यह अपने औषधिक गुणों के कारण लोगों की सेहत में अच्छा प्रभाव डाल सकता है, इसलिए काफी तरह की औषधियों में भी इसका प्रयोग किया जाता है। Jamun Benefits in Hindi

जामुन के केवल फल का ही नहीं बल्कि इसके बीजों, पत्तियों तथा छाल का उपयोग भी अनगिनत औषधियों में किया जाता है। जामुन का सेवन दांत, आंखें, पेट, त्वचा और किडनी की सेहत के लिए एक बहुत ही अच्छा उपाय साबित हो सकता है। यदि इस फल का प्रयोग नियमित मात्रा में किया जाए तो यह पेट में खाने की इच्छा को बढ़ाता है। जिससे लीवर को स्वस्थ रखने में सहायता मिल सकती है और यह पाचन क्रिया को भी सुधारता है। आज इस आर्टिकल में हम बताने जा रहे हैं कि जामुन के हमारे शरीर को क्या-क्या फायदे हो सकते हैं और किस तरह से इनका सेवन करना चाहिए। इसलिए इस आर्टिकल को पूरा ध्यान से पढ़े। Jamun Benefits in Hindi

Jamun Benefits in Hindi: दांत के दर्द से छुटकारा

अगर कोई भी व्यक्ति दांत के दर्द से पीड़ित है तो जामुन का फल उसके लिए बहुत ही गुणकारी हो सकता हैं। क्योंकि जामुन के फल में कुछ ऐसे तत्व मौजूद होते हैं। जो दर्द से राहत पहुंचाते हैं। इसलिए दांत संबंधी किसी भी समस्या का निवारण इसके सेवन से किया जा सकता है। जामुन के पत्तों की राख बनाकर अगर इसे दांतों और मसूड़े पर रगड़ लिया जाए तो यह मसूड़ों और दांतों को मजबूत बनाता है और दर्द को भी कम करता है। पके हुए जामुन के फलों के रस को यदि मुंह में भरकर अच्छी तरह हिलाकर कुल्ला कर लिया जाए तो इससे पायरिया ठीक होता है। Jamun Benefits in Hindi

आंखों के लिए गुणकारी

आजकल टेक्नोलॉजी का प्रयोग बढ़ने से आंखों पर अत्यधिक जोर पड़ता है और इसकी संबंधी बीमारियां भी लोगों में बढ़ती जा रही है। जैसे की आंखों का दुखना, आंखों में मोतियाबिंद होना या आंखों की रोशनी का कम होना आदि। हर उम्र के व्यक्ति को आंखों की परेशानी होती है। जिसे जामुन का सेवन करके निवारण पाया जा सकता है। इसकी पत्तियों को अगर पानी में उबालकर पका लिया जाए और फिर बचे हुए एक चौथाई कप जितने पानी से आंखों को धोया जाए तो इसका हमारी आंखों की रोशनी पर और दर्द पर बहुत अधिक प्रभाव पड़ता है।

बुजुर्गों में और कई अन्य लोगों में मोतियाबिंद की समस्या भी आ जाती हैं। जिसका निवारण यह जामुन के बीजों को पीसकर उसका चूर्ण बनाकर उसमें जरा सा शहद मिलाकर आंखों में काजल की तरह लगाकर कर सकते हैं। जिससे उन्हें मोतियाबिंद में बहुत ही फायदा मिल सकता है। Jamun Benefits in Hindi

त्वचा में निखार

गलत खानपान की वजह से लोगों को चेहरे की समस्याओं जैसे मुंहासे, बैक्टीरियल इनफेक्शंस, दानों आदि का सामना बहुत अधिक करना पड़ता है। लेकिन अगर जामुन का उपयोग सही मात्रा में किया जाए तो त्वचा के लिए गुणकारी हो सकता है। जामुन में आयरन, कैल्शियम और कार्बोहाइड्रेट भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसलिए अगर इसके फल या पत्तियों के रस को लेप बनाकर चेहरे पर लगाया जाए तो चेहरे का ग्लो बढ़ाया जा सकता है और हमारे त्वचा पर जमा अधिकतर तेल की मात्रा को कम किया जा सकता है। जो की सभी प्रकार के चेहरों की समस्याओं का मुख्य कारण होता है। Jamun Benefits in Hindi

शुगर पर नियंत्रण

अगर कोई भी व्यक्ति डायबिटीज से पीड़ित है तो जामुन का सेवन उसके शरीर में शुगर की मात्रा को नियंत्रण में रख सकता है। अगर इसका सेवन नियमित मात्रा में रोज किया जाए तो यह उनके शरीर में होने वाले कुछ परेशानियां जैसे की बार-बार प्यास लगना और बार-बार पेशाब आने की समस्याओं को भी दूर किया जा सकता है। इसलिए शुगर के मरीज जामुन के बीज, फल और पत्तियों का उपयोग बिना किसी परेशानी के कर सकते हैं।

पेट की समस्याओं से निवारण

आजकल गलत खानपान की वजह से खाने को पचाने में बहुत ही अधिक समय लगता है। जिससे गैस, बदहजमी, जलन आदि की समस्याएं पैदा हो जाती हैं। इसलिए अगर इन समस्याओं को खत्म करना है तो जामुन का सेवन एक अच्छा उपाय साबित हो सकता है। इसका प्रयोग अगर रोज 100 ग्राम नाश्ते में किया जाए तो यह पेट की समस्याओं जैसे कि पेट में मरोड़, ऐंठन आदि के लिए बहुत ही लाभकारी हो सकता है।

एनीमिया को करें ठीक

जामुन में कैल्शियम, पोटेशियम, आयरन और विटामिन्स जैसे पोषक तत्व बहुत ही भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। जो हमारे शरीर के लिए बहुत ही ज्यादा जरूरतमंद होते हैं और हमारे शरीर को उनके काफी लाभ भी पहुंचते हैं। इसलिए यदि किसी भी व्यक्ति को खून की कमी या एनीमिया की समस्या हो तो वह जामुन का सेवन अधिक मात्रा में कर सकता है। जिसे उसके शरीर में खून की कमी की समस्या खत्म हो सकती है और खून का स्तर बढ़ सकता है।

इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सामान्य जानकारी के लिए है। इसे उपयोग करने से पहले अपने नजदीकी डॉक्टर से जरुर संपर्क करें। दी स्टेट हेडलाइंस किसी तरह की कोई भी पुष्टि नहीं करता है।

यह भी पढ़े :

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

Benefits of Ash Gourd Juice : पेठे का जूस अनेक बीमारियों का रामबाण इलाज

Featured Image

शौर्य और सद्गुण की शताब्दी: : राष्ट्रीय सैन्य विद्यालय, चैल ने 100 गौरवशाली वर्ष मनाए

Featured Image

Punjab Development Commission : PSPCL की भ्रष्टाचार के प्रति जीरो सहनशीलता नीति निर्णायक कदम

Featured Image

Punjab Ex-Servicemen Corporation : पैसको ने मनाया 47वां स्थापना दिवस

Featured Image

Election : चुनाव से पहले फिर एक्टिव हुए नवजोत सिंह सिधू

Featured Image

Nomination : आज राजिंदर गुप्ता दाखल करेंगे नॉमिनेशन, सीएम रहेंगे मौजूद

Featured Image

Babbar Khalsa International (BKI) : 2.5 किलोग्राम आरडीएक्स-आधारित आईईडी के साथ गिरफ्तार

Featured Image

Outsource Union : आउटसोर्स यूनियन से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए उच्च-स्तरीय कमेटी गठित

Featured Image

Contract Employees Union : कर्मचारियों और पेंशनरों की 4 यूनियनों के साथ बैठकें आयोजित

Featured Image

Rajvir Jawanda : स्पीकर संधवां ने पंजाबी गायक Rajvir Jawanda के निधन पर दुख व्यक्त किया

Advertisement