होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo

Government Fish Seed Farms : 14 करोड़ से अधिक उच्च गुणवत्ता वाले मछली पूंग का हो रहा उत्पादन

Featured Image

The State Headlines

Updated At 12 Feb 2025 at 09:33 PM

चंडीगढ़, 12 फरवरी:

पंजाब के पशुपालन, डेयरी विकास और मत्स्य पालन मंत्री स गुरमीत सिंह खुड्डियां ने आज बताया कि राज्य में मत्स्य उत्पादन और एक्वाकल्चर के विकास के लिए उठाए गए विभिन्न कदमों के चलते इस क्षेत्र में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के मछली पूंग फार्मों से सालाना 14 करोड़ से अधिक उच्च गुणवत्ता वाली मछली पूंग का उत्पादन किया जा रहा है, जिसे किसानों को सब्सिडी पर उपलब्ध कराया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि मत्स्य पालकों की सुविधा के लिए राज्य में 16 सरकारी मछली पूंग फार्म, 11 मछली फीड मिलें और 7 प्रयोगशालाएँ उपलब्ध हैं। सरकारी फार्मों से दिसंबर 2024 तक 14.74 करोड़ मछली पूंग का उत्पादन किया गया, जो वर्ष 2023 में 13.90 करोड़ था। उन्होंने बताया कि राज्य में मत्स्य पालन के तहत 43,973 एकड़ क्षेत्र है और प्राकृतिक जल स्रोतों, निजी एवं पंचायती तालाबों से 1,81,188 टन मछली का उत्पादन किया जा रहा है।

मत्स्य पालन मंत्री ने बताया कि राज्य के युवाओं और महिलाओं को मत्स्य पालन को अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है और विभिन्न परियोजनाओं के तहत इकाइयाँ स्थापित करने की लागत का 40% से 60% तक वित्तीय अनुदान दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष विभिन्न परियोजनाओं के तहत 500 से अधिक लाभार्थियों को लगभग 27 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी गई, जिनमें मछली एवं झींगा पालन के नए क्षेत्र, रिसर्कुलेटरी एक्वाकल्चर सिस्टम (आर.ए.एस.) की स्थापना, बायोफ्लोक कल्चर सिस्टम, मछली एवं इसके उत्पादों के परिवहन के लिए वाहन खरीद, मछली फीड मिल, मछली कियोस्क आदि शामिल हैं।

स गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बताया कि मछली और झींगा पालन से संबंधित प्रारंभिक प्रशिक्षण हर महीने निःशुल्क प्रदान किया जा रहा है। इसके अलावा, तालाब तैयार करने, पूंग के भंडारण, मत्स्य पालन और तैयार मछली प्राप्त करने के लिए तकनीकी सहायता भी प्रदान की जा रही है।

राज्य में नीली क्रांति लाने के लिए स गुरमीत सिंह खुड्डियां ने कहा कि विभाग द्वारा मत्स्य उत्पादन और एक्वाकल्चर के विकास के लिए आधुनिक तकनीकों को अपनाया गया है और बुनियादी ढांचे का विस्तार किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य किसानों की आय में और वृद्धि करना है। उन्होंने बताया कि राज्य में मत्स्य पालन से संबंधित बुनियादी ढांचे को और मजबूत करते हुए फाजिल्का जिले के गांव किलियांवाली में नया सरकारी मछली पूंग फार्म और जिला पटियाला के गांव घलोड़ी में नई मछली मंडी की स्थापना की गई है।

मत्स्य पालन क्षेत्र के विकास की संभावनाओं और विस्तार पर प्रकाश डालते हुए स गुरमीत सिंह खुड्डियां ने राज्य के किसानों से अपनी आय बढ़ाने के लिए कृषि से जुड़े सहायक व्यवसायों को अपनाने की अपील की। उन्होंने बताया कि राज्य के 6 मछली एवं झींगा पालकों को भारत सरकार के मत्स्य पालन विभाग द्वारा नई दिल्ली में 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सम्मानित भी किया गया है।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

Fake Negative Dope Test Reports : सरकारी अस्पताल के दो कर्मचारी रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार

Featured Image

Development Projects : मान सरकार के क्रांतिकारी सुधार लाने के प्रयास विरोधियों को हज़म नहीं हो रहे

Featured Image

Shooting Range : तरुनप्रीत सिंह सौंद द्वारा सरकारी स्कूल में शूटिंग रेंज का उद्घाटन

Featured Image

Government Veterinary Polyclinic : छह वेटरनरी पॉलिक्लिनिकों में आई.पी.डी. सेवाओं का आगाज़

Featured Image

Vigilance Bureau Flying Squad : चौकी इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों पकड़ा

Featured Image

Transport Department : ई-सेवा केंद्रों और व्हाट्सएप चैटबॉट के माध्यम से नागरिकों को मिलेंगी और बेहतर सुविधाएं

Featured Image

Punjab Government Education Model : स्कूलों में 1.41 करोड़ रुपये के विकास कार्य जनता को समर्पित

Featured Image

Punjab Sikhiya Kranti : तीन वर्षों में पंजाब सरकार ने सरकारी स्कूलों की नुहार बदली

Featured Image

Vigilance Bureau : रिश्वत मांगने के आरोप में विजिलेंस ब्यूरो द्वारा सिपाही गिरफ्तार

Featured Image

Education Budget : शिक्षा के क्षेत्र में 12 प्रतिशत बजट की बढ़ोतरी कर रचा इतिहास

Advertisement