होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo

Narayangarh news : मुख्यमंत्री ने कर डाला यह बड़ा ऐलान

Featured Image

admin

Updated At 31 Jul 2024 at 01:47 AM

सभी ग्राम पंचायतों को 10-10 लाख रुपये तथा नगरपालिका को 10 करोड़ रुपये की मिलेगी ग्रांट

चंडीगढ़, 30 जुलाई
Narayangarh news : हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज नारायणगढ़ अनाज मण्डी में जनसंवाद कार्यक्रम के तहत लोगों की समस्याओं को सुना। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों को 10-10 लाख रूपये तथा नगरपालिका नारायणगढ़ को 10 करोड़ रूपये की ग्रांट विकास कार्यो के लिए देने की घोषणा की।  मुख्यमंत्री ने लगभग 200 से अधिक लोगों की शिकायतें सुनी और अधिकाँश शिकायतों के निपटान के लिए अधिकारियों को जरूरी दिशानिर्देश भी दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आप के द्वारा दिए गए एक-एक दस्तावेज का बारीकी से अध्ययन किया जाएगा और आपकी शिकायत के निवारण की प्रक्रिया किस स्तर पर है, इसके बारे में मोबाइल नम्बर पर सूचित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने सरपंचों से कहा कि वे अपने गांव की कोई भी एक प्रमुख मांग लिख कर दो उसे तत्काल पूरा किया जाएगा।

जनसंवाद कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी हुसैनी गांव में पहुंचकर मा. हरफूल सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Narayangarh news : नारायणगढ़ में 100 बेड के निर्माणाधीन अस्पताल का निरीक्षण

जनसंवाद कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री ने नारायणगढ़ में 100 बेड के निर्माणाधीन अस्पताल का निरीक्षण भी किया। इस मौके पर उन्होंने नक्शे के माध्यम से अवलोकन भी किया और सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा किया जाए और निर्माण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाये। Narayangarh news

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, जिला परिषद चेयरमैन राजेश लाड़ी, भाजपा जिला प्रधान मनदीप राणा, पूर्व विधायक श्याम सिंह राणा, जवाहर सैनी, जिला महामंत्री विवेक गुप्ता, उपायुक्त पार्थ गुप्ता, नगर निगम कमिश्नर संगीता तेतरवाल, एसपी सुरेन्द्र भोरिया सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। Narayangarh news

यह भी पढ़े : मोदी ने मंत्री के लिए बुलाया तो भागती जाएगी Harsimrat Kaur

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

सांझ : क्या आशु ने खुद को भिजवाया था विजिलेंस का समन ?

Featured Image

Tree Plantation : विभाग के द्वारा तकरीबन 60 लाख पौधे लगाए जाएंगे: कटारूचक

Featured Image

Youtube Influencer : Pak ISI को सूचना लीक करने पर किया गिरफ्तार

Featured Image

Safe Punjab Chatbot : पुलिस द्वारा राज्य से नशों के संपूर्ण खात्मे के लिए रोडमैप तैयार

Featured Image

Operation Sindoor : भाजपा का विरोध करने वालों को राष्ट्र विरोधी ठहराया जा रहा है: CM

Featured Image

Punjab Cabinet : अनुसूचित जाति भाईचारे के परिवारों को बड़ी राहत

Featured Image

Operation Sindoor : पाकिस्तान-आईएसआई को संवेदनशील जानकारी लीक करने के दोष गिरफ़्तार

Featured Image

कटाक्ष : वन नेशन वन हसबैंड चल रहा है क्या : भगवंत मान

Featured Image

Centre of Higher Education : पंजाब बनेगा भारत के लिए शिक्षा का केंद्र: बैंस

Featured Image

Haryana : पुलिस क्यों नहीं तोड़ पा रही हरियाणा में नशा तस्करों का नेटवर्क: कुमारी सैलजा

Advertisement