PUNBUS/PRTC Punjab Roadways Union : हड़ताल को लेकर आई नई अपडेट

चंडीगढ़, 3 अप्रैलः
पंजाब के परिवहन मंत्री स. Laljit Singh Bhullar ने आज PUNBUS/PRTC Punjab Roadways Union के Contract और Outsourcing Employees को भरोसा दिलाया कि पंजाब रोडवेज़ पनबस/पी.आर.टी.सी. में काम कर रहे कर्मचारियों की सेवाएं कानून अनुसार पक्का करने, वेतन में समानता लाने और उनकी सैलरी में बनती वृद्धि को लागू करने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। इस मुलाकात के बाद पंजाब रोडवेज़ पनबस/पी.आर.टी.सी. के कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों की यूनियनों के प्रतिनिधियों ने 7 अप्रैल से 9 अप्रैल तक घोषित हड़ताल को स्थगित कर दिया है।
आज यहां सचिवालय में यूनियन प्रतिनिधियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए स. भुल्लर ने बताया कि कॉन्ट्रैक्चुअल और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की सेवाओं को चरणबद्ध तरीके से कानूनी प्रक्रिया के तहत पक्का करने, वेतन में समानता और वेतन वृद्धि से जुड़े मुद्दों का समाधान भी समाबद्ध तरीके से हल किया जाएंगा। उन्होंने यह भी बताया कि इन मुद्दों को हल करने के लिए वह अगले सप्ताह व्यक्तिगत रूप से एडवोकेट जनरल और वित्त मंत्री के समक्ष यह मामला उठाएंगे।
इसी तरह, ठेकेदारों द्वारा ई.पी.एफ. और ई.एस.आई की बनती राशि को संबंधित विभागों में जमा कराने में हो रही देरी के मुद्दे को जल्द हल करने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि भविष्य में ठेकेदार किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें, जिससे कर्मचारियों को वेतन आदि लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़े।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कर्मचारियों की अन्य मांगों पर भी तेजी से विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार हर वर्ग की भलाई यकीनी बना रही है।
Tags
Advertisement

जरूर पढ़ें

राहत सामग्री से लेकर स्वास्थ्य सेवाओं तक : हर पल बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ी मान सरकार

BARINDER GOYAL : केंद्र की लापरवाही ने पिछले 37 वर्षों में पंजाब की सबसे भयानक बाढ़ को और गहरा किया

Damaged Link Roads : गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बाढ़ से क्षतिग्रस्त लिंक सड़कों पर मांगी रिपोर्ट

Relief Package : देश का पेट भरने वाले पंजाब को राहत पैकेज दे केंद्र सरकार- गोयल

Skill Development : मान सरकार कौशल विकास ईको-सिस्टम स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध: अरोड़ा

बाढ़ प्रभावित इलाके से गायब : कांग्रेसी सांसदों को ढूंढ रहे हैं

राज्य के सभी स्कूल बंद करने के आदेश जारी

Baba Baljinder Singh Ji : अंतिम दर्शन हेतु वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा पहुंचे राड़ा साहिब

स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली और अन्य प्रमुख क्षेत्रों में पंजाब सरकार ने ऐतिहासिक पहल-CM

Alert : डिप्टी कमिश्नर का आदेश गांव में लगाओ ठीकरी पहरे
Advertisement