होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo

Reviews Welfare Schemes : स्वतंत्रता सेनानियों के लिए कल्याण योजनाओं और विभागीय बजट की समीक्षा

Featured Image

The State Headlines

Updated At 07 Feb 2025 at 09:19 PM

चंडीगढ़, 7 फरवरी:

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार स्वतंत्रता सेनानियों और उनके परिवारों के कल्याण एवं उनके सम्मान को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। ये विचार स्वतंत्रता सेनानियों से संबंधित मंत्री मोहिंदर भगत ने पंजाब सिविल सचिवालय में विभाग की गतिविधियों की समीक्षा करने और स्वतंत्रता सेनानियों के लिए विभिन्न कल्याण योजनाओं के कार्यान्वयन को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान व्यक्त किए।

बैठक के दौरान स्वतंत्रता सेनानी विभाग की विशेष मुख्य सचिव श्रीमती राजी पी. श्रीवास्तव ने स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों के लिए पेंशन लाभ, स्वास्थ्य देखभाल सहायता, शैक्षिक आरक्षण और रोजगार सहायता सहित मौजूदा कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी।

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इन कल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए और लाभार्थियों के साथ लगातार संपर्क बनाए रखा जाए, ताकि उनकी समस्याओं का समुचित समाधान किया जा सके।

इसके अलावा, वर्तमान और भविष्य की कल्याणकारी योजनाओं तथा प्रयासों के लिए उपयुक्त वित्तीय संसाधनों को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विभागीय बजट पर भी चर्चा की गई।

बैठक में स्वतंत्रता सेनानी विभाग के सचिव गगनदीप सिंह बराड़, संयुक्त सचिव लवजीत कलसी, अधीक्षक सुमन लता और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

लैंड पूलिंग पॉलिसी का नोटिफिकेशन रद्द, कैबिनेट में हुया फैशले

Featured Image

कल होगी कैबिनेट की मीटिंग

Featured Image

काले शासन की एक भी उपलब्धि बताओ: CM Mann की Sukhbir Badal को चुनौती

Featured Image

Independence Day 2025 : स्वतंत्रता दिवस से पहले डीजीपी द्वारा आतंकवाद-रोधी रणनीतियों की समीक्षा

Featured Image

किसानों के तेवर से टूटी सरकार की हेकड़ी, लैंड पुलिंग पॉलिसी ध्वस्त

Featured Image

Defence Committees : जेल में बंद राजनीतिक नेता के खिलाफ मिले अहम सबूत

Featured Image

Blood Pressure : ब्लड प्रेशर को घर पर कैसे ठीक करें

Featured Image

ट्रम्प ने भारत और रूस को बताया डेड इकॉनॉमी : रूस ने कहा – अमेरिका का घबराया हुआ राष्ट्रपति

Featured Image

केंद्र सरकार का साफ इंकार, मंत्री हरभजन सिंह को अमेरिका जाने की नहीं मिली मंजूरी

Featured Image

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने छोड़ा भगवंत मान को पीछे

Advertisement