होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo

इस सब्जी का जूस दिल से लेकर कई बिमारियों को करता है खत्म

Featured Image

admin

Updated At 30 Mar 2024 at 08:33 PM

White Pumpkin Juice Benefits: एक स्वस्थ और संतुलित शरीर के लिए खान-पान बहुत ही जरूरी रोल अदा करता हैं, क्योंकि अगर वह पोष्टिक है तो हमारे शरीर के सभी अंग सही तरीके से काम कर सकते हैं लेकिन अगर उसमें कोई भी कमी आ जाए तो यह हमारे लिए कई दिक्कतो को खड़ी कर सकता है। सभी संतुलित आहार में से एक है व्हाइट पंपकिन। जिसे बहुत लोग सफेद पेठे, सफेद कद्दू, शीतकालीन तरबूज, वैक्स गौर्ड और ऐश गौर्ड के नाम से भी जानते है। यह खाने में तो स्वादिष्ट होता ही है परंतु इसके शरीर को भी काफी ज्यादा फायदे पहुंचते हैं। इसमें औषधिक गुणों की मात्रा बहुत ज्यादा होती है जिसके कारण यह बहुत सी बीमारियों पर काफी असर दिखा सकता है।

इसे सिर्फ एक सब्जी या मिठाई के रूप में ही नहीं खाया जाता बल्कि इसका जूस बनाकर भी सेवन किया जाता है। जिससे शरीर को काफी रोगों से छुटकारा पाने में सहायता मिलती है। जूस का सेवन करते समय यह ध्यान जरूर रखना चाहिए कि यह हमारे शरीर के लिए गुणकारी जरुर हो सकता है परंतु यह किसी बीमारी का भी पूरे तरीके से इलाज नहीं कर सकता है। इसमें मौजूद प्रोटीन, फाइबर, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, जिंक आदि इसे पोष्टिक बनाते है और वजन कम करने में भी बहुत सहायक बनते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन शरीर को काफी प्रभावित कर सकता है। आज इस आर्टिकल में हम सफेद कद्दू यानी की फाइट पंपकिन जूस के कुछ फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। इसलिए इसको पूरा ध्यान से पढ़ें।

White Pumpkin Juice Benefits: तनाव से मुक्ति

व्हाइट पंपकिन अपने आप में बहुत सारे गुण समोय हुआ हैं। यह हमारी शारीरिक स्वास्थ्य के लिए तो अच्छा है ही परंतु यह हमारे मानसिक सेहत को ठीक रखने में भी काफी सहायक बन सकता हैं। तनाव सबसे मुख्य कारण है जिससे दिमाग से जुड़ी अन्य परेशानियां होती हैं। इसलिए यदि कोई भी व्यक्ति स्ट्रेस या डिप्रेशन आदि समस्या से पीड़ित है तो उसमें सफेद पेठे के जूस का सेवन उनके लिए काफी ज्यादा गुणकारी हो सकता है। क्योंकि यह उनके नर्वस सिस्टम को संतुलन में रखने और याददाश्त को सुधारने में काफी ज्यादा सहायक बन सकता है। परंतु इसका सेवन एक नियमित मात्रा में होना चाहिए और यह एक स्तर तक ही शरीर की मदद करता है। इसलिए यदि किसी व्यक्ति को मानसिक तनाव ज्यादा बढ़ता हुआ दिखे तो उसे तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। White Pumpkin Juice Benefits

वजन को करता है काम

जानकारी के अनुसार पाया जाता है कि व्हाइट पंपकिन में फाइबर और एंटी ओबेसिटी गुण की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, इसलिए यदि कोई व्यक्ति इसके तैयार हुए जूस का प्रयोग करता है तो उसमें मौजूद फाइबर शरीर को बहुत लंबे समय तक के लिए भरा हुआ महसूस कराता है। जिसकी वजह से व्यक्त को काफी देर भूख नहीं लगती और वह ओवरराइटिंग भी नहीं करता। इसके अतिरिक्त इसका सेवन हमारे शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की मात्रा को भी नियंत्रण में रखता है जिससे हमारी भूख शांत रहती है और वजन भी कम हो जाता है। परंतु सफ़ेद पेठे का सेवन अकेला हमारे शरीर में वजन की मात्रा को कम नहीं कर सकता, क्योंकि व्यायाम भी इसमें बराबर का हिस्सा डालता है। इन दोनों के मेल से ही हम वजन की मात्रा में कमी के अच्छे रिजल्ट्स देख सकते हैं। White Pumpkin Juice Benefits

रोग प्रतिरोधक शक्ति को करें मजबूत

हमारे शरीर को अनेकों बीमारियों से बचाए रखने में रक्त प्रतिरोधक शक्ति सबसे ज्यादा जरूरी रोल अदा करती है, क्योंकि अगर यह मजबूत होगी तो हमारा शरीर आंतरिक और बाहरी बीमारियों से लड़ सकता है। इसलिए यदि कोई भी व्यक्ति इम्यून सिस्टम के कमजोर होने की समस्या से जूझ रहा है तो व्हाइट पंपकिन का जूस का उपयोग उसके लिए कारगर साबित हो सकता है। आयुर्वेद ने भी इसे आयरन की कमी की पूर्ति करने में सबसे ज्यादा गुणकारी माना है। इसलिए वह भी इम्युनिटी को बूस्ट करने के लिए सफेद पेठे को खाने और इसके जूस को पीने की सलाह देते हैं। नियमित रूप से खाली पेट सुबह इसका सेवन शरीर पर काफी अच्छे रिजल्ट्स दे सकता है। White Pumpkin Juice Benefits

यूरिन इन्फेक्शन से बचाव

बहुत बार ऐसा होता है कि व्यक्ति को पेशाब करते समय जलन महसूस होने लगती है, जिसके पीछे कारण यह हो सकता है कि उसकी यूरिनरी ट्रैक में कोई बैक्टीरियल इन्फेक्शन ने जन्म ले लिया है। जिससे निजात पाना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है वरना यह शरीर के अन्य भागों पर भी असर दिखाना शुरू कर सकता हैं। पुराने समय से ही आयुर्वेद में सफेद पेठे का प्रयोग इस इन्फेक्शन को दूर करने के लिए किया जाता आ रहा है। इसलिए सफेद पेठे के जूस का सेवन रोजाना सुबह खाली पेट नियमित मात्रा में व्यक्ति कर ले तो यह पेशाब करते समय होने वाले जलन आदि की समस्या से छुटकारा पाने में काफी मददगार हो सकता है। White Pumpkin Juice Benefits

वॉटर रिटेंशन को करता है कम

डॉक्टर के अनुसार बताया जाता है कि कई बार हमारे शरीर में वाटर रिटेंशन की स्थिति पैदा हो जाती है जिसमें होता है क्या है कि हमारे शरीर के बहुत से अंगों में पानी जमा हो जाता है। इससे उस हिस्से की हड्डियों और मांसपेशियों में सूजन सी पैदा होने लग जाती है जो व्यक्ति के लिए काफी असुविधा खड़ी कर सकता है और यह काफी दर्दनाक भी हो सकता है। जिसके साथ यह अनेकों बीमारियों को भी पैदा कर सकता है। इसलिए इस अवस्था में सफ़ेद पेठे का जूस शरीर के काफी फायदेमंद हो सकता है क्योंकि इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण शरीर में सूजन की मात्रा को कम करके दर्द से राहत पहुंचा सकते हैं। इसका नियमित हर सुबह खाली पेट किया जाने से यह हड्डियों को मजबूत करने में काफी सहायक बन सकता है। White Pumpkin Juice Benefits

त्वचा को रखे तंदुरुस्त

व्हाइट पंपकिन में मौजूद एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट हमारे शरीर में से अनवांटेड और जहरीले पदार्थ को पसीने के द्वारा बाहर निकाल देते हैं, जिससे हमारे शरीर की सफाई हो जाती हैं। सफाई का सबसे अधिक प्रभाव हमारी त्वचा के निखार पर और तंदुरुस्ती पर पड़ता है, क्योंकि यदि हमारे पेट में गंदगी होगी तो हमारी त्वचा को काफी तरह की बैक्टीरियल इन्फेक्शन और रोगों का सामना करना कर पड़ सकता है जैसे कि डार्क सर्कल्स या कोई फंगल इन्फेक्शन आदि। इसलिए यदि इसका सेवन नियमित रूप से रोजाना खाली पेट सुबह के समय किया जाए तो यह हमारे त्वचा के स्वास्थ्य को बनाए रखने और इसमें निखार लाने में भी काफी काम का साबित हो सकता है।

इस आर्टिकल में जानकारी सामान्य रूप से दी गयी है। इसलिये इस पर अमल करने से पहले अपने नज़दीकी डॉक्टर से जरूर सलाह ले। दी स्टेट हेडलाइंस् किसी भी बात की कोई पुष्टि नहीं करता है।

यह भी पढ़े :

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

काले शासन की एक भी उपलब्धि बताओ: CM Mann की Sukhbir Badal को चुनौती

Featured Image

Independence Day 2025 : स्वतंत्रता दिवस से पहले डीजीपी द्वारा आतंकवाद-रोधी रणनीतियों की समीक्षा

Featured Image

किसानों के तेवर से टूटी सरकार की हेकड़ी, लैंड पुलिंग पॉलिसी ध्वस्त

Featured Image

Defence Committees : जेल में बंद राजनीतिक नेता के खिलाफ मिले अहम सबूत

Featured Image

Blood Pressure : ब्लड प्रेशर को घर पर कैसे ठीक करें

Featured Image

ट्रम्प ने भारत और रूस को बताया डेड इकॉनॉमी : रूस ने कहा – अमेरिका का घबराया हुआ राष्ट्रपति

Featured Image

केंद्र सरकार का साफ इंकार, मंत्री हरभजन सिंह को अमेरिका जाने की नहीं मिली मंजूरी

Featured Image

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने छोड़ा भगवंत मान को पीछे

Featured Image

Oxygen Supply Disruption : ड्यूटी में लापरवाही के चलते मेडिकल सुपरिटेंडेंट समेत तीन डॉक्टर निलंबित

Featured Image

World Health Organization : कैंसर का शीघ्र पता लगाना ही इसके प्रभावी उपचार की कुंजी

Advertisement