पंजाब

Navjot Singh Sidhu को कांग्रेस की तरफ से नोटिस जारी

27 Views
Navjot Singh Sidhu
Navjot Singh Sidhu

Navjot Singh Sidhu: कांग्रेस के इलावा हर पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में जुट चुकी है, उधर पंजाब में कांग्रेस चुनाव नीति बनाने की तैयारी कर रही है। इसको लेकर 1 फरवरी को कांग्रेस चुनाव समिति की एहम बैठक भी हुई थी। इस एहम बैठक में पूर्व कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू गैर हाजिर रहे थे। कांग्रेस की एहम बैठक में गैर हाजिर होने के साथ ही नवजोत सिंह सिद्धू ने कुछ कांग्रेस के नेताओं से अलग बैठक भी की थी। इस सब को देखते हुए कांग्रेस के आलाकमान ने नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कारण बताओं नोटिस तक जारी किया गया है। इस नोटिस को लेकर नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट भी किया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा है कि यह दबदबा, यह हुकूमत, यह नशा, यह दौलत, सब किराएदार हैं, मकान बदलते रहते हैं। Navjot Singh Sidhu

Navjot Singh Sidhu पर जल्द हो सकती है कार्रवाई

सूत्रों से मिले जानकारी के अनुसार पार्टी में Navjot Singh Sidhu को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। यह जानकारी निकल कर आ रही है कि 11 फरवरी को लुधियाना के समराला में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड्गे की रैली है इस रैली के बाद कांग्रेस पार्टी सिद्धू के खिलाफ कार्रवाई कर सकती है। इस मामले को लेकर पंजाब कांग्रेस के तमाम नेता भी कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव के सामने एक जुट हो गए हैं। Navjot Singh Sidhu

यह भी पढ़े :

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts