पंजाब

क्या लोकसभा चुनाव में उतर रहे हैं बनवारी लाल पुरोहित ?

34 Views
Banwari lal Purohit lok Sabha Election
Banwari lal Purohit lok Sabha Election

Lok Sabha Election : नागपुर सीट से कई बार हार और जीत का सामना कर चुके हैं बनवारी लाल

दी स्टेट हैडलाइंस
चंडीगढ़।
Lok Sabha Election : पंजाब के राज्यपाल की कुर्सी को छोड़ने के पश्चात इस बात को लेकर चर्चा शुरू हो गई है कि आखिरकार बनवारी लाल पुरोहित का अगला टास्क क्या रहेगा ? क्या बनवारी लाल पुरोहित एक बार फिर से लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट रहे है ? अगर आप ऐसा सोच रहे हैं तो आप बिल्कुल ठीक सोच रहे हैं क्योंकि एक बार फिर से बनवारी लाल पुरोहित लोकसभा चुनाव में अपना हाथ आजमा सकते हैं।

बनवारी लाल पुरोहित देश की किसी अन्य सीट पर हाथ आजमाने की जगह अपनी जद्दी लोकसभा सीट नागपुर से ही एक बार फिर से चुनाव मैदान में उतर सकते हैं। हालांकि पिछले कुछ चुनाव में लगातार बनवारी लाल पुरोहित नागपुर लोकसभा सीट से हार का ही सामना करते आए हैं परंतु इस बार उन्हें ऐसा लग रहा है कि वह नागपुर से चुनाव जीत सकते हैं इस कारण ही वह एक बार फिर से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं।

बनवारी लाल पुरोहित Lok Sabha Election लड़ेंगे या फिर नहीं लड़ेंगे इसके बारे में कोई भी पुष्टि नहीं कर रहा है परंतु इतना जरूर बताया जा रहा है कि उनके स्थिति के पीछे कहीं ना कहीं यह एक बड़ा कारण हो सकता है इसी कारण यह बात निकाल कर सामने आ रही है कि बनवारी लाल पुरोहित एक बार फिर से नागपुर सीट (Lok Sabha Election) से अपना हाथ आजमा सकते है।

नागपुर से विधायक और सांसद मेंबर रह चुके हैं बनवारी लाल पुरोहित

नागपुर की ईस्ट और साउथ सीट से बनवारी लाल पुरोहित एक-एक बार विधायक रह चुके हैं तो नागपुर सीट से ही वह लोकसभा चुनाव जीतकर संसद तक पहुंच चुके हैं हालांकि इस दौरान वह कांग्रेस पार्टी में रहते हुए ही ज्यादातर चुनाव जीते हैं। बनवारी लाल पुरोहित की तरफ से भाजपा के चुनाव चिन्ह पर जब 1991 मैं चुनाव लड़ा गया तो वह हार गए थे जबकि 1996 के लोकसभा चुनाव में वह भाजपा की तरफ से सांसद मेंबर बन गए थे।

यह भी पढ़े :

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts