पंजाब

हवाई सफर से होगी अब तीर्थ यात्रा

9 Views
Mukhyamantri Tirth Yatra
Mukhyamantri Tirth Yatra

Mukhyamantri Tirth Yatra: पंजाब सरकार करने जा रही है जल्द ऐलान

Mukhyamantri Tirth Yatra: देश में तीर्थ यात्रा करने वाले पंजाबियों के लिए खुशखबरी है कि अब पंजाब सरकार की तरफ से उन्हें ट्रेन या फिर बस से नहीं बल्कि हवाई जहाज से तीर्थ यात्रा करवाई जाएगी। इस संबंध में पंजाब सरकार की तरफ से लगभग फैसला कर लिया गया है और जल्द ही मुख्यमंत्री भगवंत मान इस संबंध में ऐलान करने जा रहे हैं। हालांकि अभी तक यह तय नहीं हुआ है कि हवाई जहाज में कौन-कौन तीर्थ यात्रा करने के लिए किस-किस जगह जाएंगे। जल्द ही इस संबंध में भी फैसला कर लिया जाएगा। Mukhyamantri Tirth Yatra

केंद्र ने नहीं दी ट्रेन तो हवाई सफर कर लिया फैसला

जानकारी अनुसार पंजाब सरकार की तरफ से पंजाबियों को तीर्थ यात्रा करवाने का फैसला किया गया था। जिसके चलते हैं शुरुआती दौर में एक ट्रेन को भेजा गया था और अभी लगातार पंजाब सरकार की तरफ से राज्य के अलग-अलग तीर्थ स्थान पर बस को भेजा जा रहा है। परंतु कुछ ऐसे तीर्थ स्थान है जो की काफी ज्यादा दूर है और वहां पर ट्रेन से ही सफर किया जा सकता है। Mukhyamantri Tirth Yatra

केंद्र सरकार द्वारा पंजाब को तीर्थ यात्रा करवाने के लिए ट्रेन नहीं देने के चलते आप पंजाब सरकार ने इसके बदल के रूप में हवाई सफर करवाने का फैसला किया है। पंजाब सरकार की तरफ से तीर्थ यात्री हवाई सफर करते हुए देश के अलग-अलग कोनों पर तीर्थ यात्रा करेंगे। हवाई सफर के दौरान तीर्थ यात्रा पर आने वाले सारे खर्चे को पंजाब सरकार की तरफ से खुद किया जाएगा। Mukhyamantri Tirth Yatra

यह भी पढ़े :

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts