पंजाब

Aam Aadmi Party Haryana का संगठन विस्तार

47 Views
Organization expansion of Aam Aadmi Party in Haryana
Organization expansion of Aam Aadmi Party in Haryana

विकास नेहरा को यूथ विंग का प्रदेश अध्यक्ष और दीपक जैन को प्रदेश कोषाध्यक की जिम्मेदारी मिली

चंडीगढ़, 03 नवंबर
Aam Aadmi Party Haryana : आम आदमी पार्टी ने रविवार को अपने संगठन को विस्तार देते हुए प्रदेश पदाधिकारियों की सूची जारी की। जिसमें 14 नेताओं को प्रदेश संगठन में जगह मिली। जिसमें 4 नेताओं को वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष, एक को प्रदेश उपाध्यक्ष, एक को प्रदेश संगठन मंत्री और 5 नेताओं को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी मिली। इसके अलावा प्रदेश कोषाध्यक्ष के साथ साथ यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष की भी घोषणा की।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने बताया कि आम आदमी पार्टी ने प्रदेश में 14 नए पदाधिकारियों की सूची जारी की है। इससे हरियाणा में आम आदमी पार्टी को और मजबूती मिलेगी। आम आदमी पार्टी प्रदेश में घर घर जाकर लोगों को अपनी विचाराधारा के प्रति जागरूक करेगी। क्योंकि अब हरियाणा की जनता समझ चुकी है कि बीजेपी को हराना अकेले कांग्रेस के बस की बात नहीं है। आम आदमी पार्टी हरियाणा में आगामी सभी चुनाव मजबूती से लड़ेगी।

Aam Aadmi Party Haryana : इनकी हुई नियुक्ति

नई सूची में 14 नेताओं को प्रदेश संगठन में जगह मिली है। जिसमें आदर्शपाल गुज्जर, सतीश यादव, इंदु शर्मा और बीर सिंह सरपंच को वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी। वहीं प्रो. छत्रपाल सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष, संजय सातरोडियो को प्रदेश संगठन मंत्री और अबाश चंदेला, मुख्तयार सिंह बाजीगर, कृष्ण बजाज, कमल बिसला और शिव कुमार रंगीला को प्रदेश सचिव बनाया। इसके अलावा विकास नेहरा को यूथ विंग का प्रदेश अध्यक्ष, दीपक जैन को प्रदेश कोषाध्यक्ष और भीम सिंह महेशवाल को वंचित जनजातियां विंग का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया।

Read This Also :

पलपल की खबरों पर अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts