चंडीगढ़

आर.टी.ए. कार्यालयों RTA office में लोगों को परेशानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी: लालजीत सिंह भुल्लर

21 Views

-- परिवहन मंत्री द्वारा प्रमुख सचिव को ऐसे अधिकारियों व कर्मचारियों के विरुद्ध सख़्त कार्यवाही अमल में लाने के आदेश

-- स्टेट ट्रांसपोर्ट कमिश्नर को आर.टी.ए. कार्यालयों की निरंतर औचक निरीक्षण की हिदायत


दी स्टेट हैडलाइंस
चंडीगढ़, 16 फरवरी l

पंजाब के परिवहन मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर ने कुछ आर.टी.ए. कार्यालयों RTA office में लोगों को परेशानी की शिकायतों का गंभीर नोटिस लेते हुए ऐसे कर्मचारियों को ऐसी हरकतों से बाज़ आने की हिदायत की है।  

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार लोगों को निर्विघ्न, परेशानी मुक्त और पारदर्शी ढंग से सरकारी सेवाएं मुहैया करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि यह आम लोगों की सरकार है l लोगों को परेशान करने वाले किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा।  

कैबिनेट मंत्री ने विभाग के प्रमुख सचिव विकास गर्ग को निर्देश दिए कि आर.टी.ए. कार्यालयों RTA Office में काम करवाने के लिए आने वाले लोगों की शिकायतों पर तुरंत विचार किया जाए और दोषी पाए गए कर्मचारियों की पहचान कर उनके विरुद्ध बनती विभागीय कार्यवाही की जाए। इसी तरह लालजीत सिंह भुल्लर ने State Transport Commissioner श्री मौनीश कुमार को भी हिदायत की कि वह आर.टी.ए. कार्यालयों का निरंतर औचक निरीक्षण सुनिश्श्चित बनाएं।

आर.टी.ए. कार्यालयों में लोगों को परेशान करने की मिली थी खबरें

कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि उनको कई आर.टी.ए. कार्यालयों में लोगों को परेशान करने की खबरें मिली हैं। उन्होंने ऐसे कर्मचारियों को अपने काम में सुधार लाने के लिए सख़्त फटकार लगाई। परिवहन मंत्री ने कहा कि लोगों को भय और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देना मान सरकार की मुख्य प्राथमिकता है।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts