Period Friendly Punjab में 3.4 लाख छात्राओं को मिलेगा लाभ
चंडीगढ़, 30 मई (ध्रुव)। मुख्यमंत्री Bhagwant Singh Mann के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने राज्य में किशोरियों के स्वास्थ्य, शिक्षा और जागरूकता को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए सरकारी स्कूलों में भारत की सबसे बड़ी स्कूल-आधारित Period Friendly Punjab स्वास्थ्य शिक्षा पहलों में से एक की शुरुआत की है।
इस राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत पंजाब के 23 जिलों के 3,600 से अधिक सरकारी हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में पढ़ रही छठी से दसवीं कक्षा की 3.4 लाख से अधिक छात्राओं को मासिक धर्म स्वास्थ्य और स्वच्छता संबंधी शिक्षा प्रदान की जाएगी।
7,200 शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण
कार्यक्रम के प्रभावी संचालन के लिए पंजाब सरकार पहले ही लगभग 7,200 शिक्षकों को प्रशिक्षित कर चुकी है। यह पाठ्यक्रम पंजाबी भाषा में तैयार किया गया है ताकि छात्राएं विषय को बेहतर तरीके से समझ सकें और बिना किसी झिझक के सवाल पूछ सकें।
Period Friendly Punjab के मिथकों और झिझक को तोड़ने की पहल
'Period Friendly Punjab' अभियान का उद्देश्य मासिक धर्म से जुड़े सामाजिक मिथकों, डर और झिझक को खत्म करना है। कार्यक्रम के तहत छात्राओं को शरीर में होने वाले बदलावों, स्वच्छता, आत्म-देखभाल और आत्मविश्वास से जुड़ी जानकारी दी जाएगी।
45 हजार विद्यार्थियों पर पायलट प्रोजेक्ट सफल
राज्यभर में विस्तार से पहले यह कार्यक्रम 100 से अधिक सरकारी स्कूलों में पायलट आधार पर चलाया गया था, जिसमें 45,000 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। पायलट के दौरान 97 प्रतिशत शिक्षकों ने पाठ्यक्रम को उपयोगी बताया, जबकि 94 प्रतिशत शिक्षकों ने इसे पूरे पंजाब में लागू करने की सिफारिश की।
लड़कियों की शिक्षा और स्वास्थ्य को मिलेगा बढ़ावा
अधिकारियों के अनुसार यह पहल सुनिश्चित करेगी कि मासिक धर्म कभी भी लड़कियों की शिक्षा, आत्मविश्वास और स्कूल में भागीदारी के रास्ते में बाधा न बने। पंजाब सरकार का मानना है कि यह कार्यक्रम राज्य में अधिक जागरूक, स्वस्थ और आत्मविश्वासी युवा पीढ़ी तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
यह भी पढ़े :- Hockey Asian Champions Trophy : पंजाब की मेजबानी को तैयार