पंजाब

PSPCL JE Recruitment 2026 : पंजाब में 622 JE पदों पर भर्ती, जानें योग्यता, आयु सीमा और आवेदन प्रक्रिया

15 Views
PSPCL JE Recruitment 2026 - Recruitment for 622 JE Posts in Punjab
PSPCL JE Recruitment 2026 - Recruitment for 622 JE Posts in Punjab

चंडीगढ़, 14 अप्रैल (सुनील कुमार)। पंजाब में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। Punjab State Power Corporation Limited (PSPCL) ने 622 जूनियर इंजीनियर (JE) पदों पर भर्ती (PSPCL JE Recruitment 2026) के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट pspcl.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 10 मई 2026 तय की गई है। इस खबर के जरिये आप को सारी जानकारी मिल जाएगी।

PSPCL JE Recruitment 2026 की महत्वपूर्ण तारीखें

  • अंतिम तिथि: 10 मई 2026
  • आवेदन शुरू होने की तिथि: जल्द (नोटिफिकेशन जारी)

शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास निम्न योग्यता होनी चाहिए:

  • इलेक्ट्रिकल या इलेक्ट्रिकल & इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में 3-4 साल का डिप्लोमा (कम से कम 60% अंक)
  • या बी.ई./बी.टेक./बी.एससी इंजीनियरिंग (कम से कम 50% अंक)
  • या AMIE (इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स) में 50% अंक

इस भर्ती को अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार का 10वीं तक पंजाबी भाषा पास होना अनिवार्य है।

आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 37 वर्ष
  • आरक्षित वर्ग को सरकारी नियमों के अनुसार छूट मिलेगी

PSPCL JE Recruitment 2026 के लिए आवेदन शुल्क (GST सहित)

श्रेणीशुल्ककुल (GST सहित)
सामान्य/अन्य₹12001416
SC/दिव्यांग₹750885

— बैंक चार्ज अलग से लागू हो सकते हैं।

आवेदन कैसे करें?

  1. Punjab State Power Corporation Limited की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  2. PSPCL JE Recruitment 2026” लिंक पर क्लिक करें
  3. रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन करें
  4. आवेदन फॉर्म भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें
  5. फीस जमा करें और फॉर्म सबमिट करें

यह भी पढ़े :- बेअदबी पर उम्रकैद और 25 लाख जुर्माना, Harpal Cheema का बड़ा बयान

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts