पंजाब

Punjab News: पंजाब रोडवेज बस का हुआ एक्सीडेंट

52 Views
Punjab News
Punjab News

Punjab News: सड़क के किनारे खड़े ट्रक से पंजाब रोडवेज की बस जा टकराई। इस हादसे से बस में बैठे लगभग 25 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये। जिनको नजदीकी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। इस हादसे में जख्मी हुए लोगों में से पांच लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। Punjab News

लोगों से मिली जानकारी के अनुसार पंजाब रोडवेज मोगा की तरफ से आ रही थी कि अचानक बस का संतुलन बिगड़ने के कारण सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा टकराई। जैसे ही बस ट्रक से टकराई तो जोरदार धमाका हुआ। इस हादसे में तकरीबन 25 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये। नजदीक खड़े लोगों ने दोड़कर  जख्मी को वाहनों में बिठाकर फिरोजपुर के हस्पताल में दाखिल करवाया। बताया जा रहा है कि इस बस में 32 सवारियां थी यह बस पटियाला से फिरोजपुर आ रही थी। इस हादसे में पांच लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Punjab News: बस का संतुलन बिगड़ने के कारण हुआ हादसा

इस मौके पर थाना घल्लखुर्द प्रभारी जसविंदर कौर ने बताया कि पंजाब रोडवेज की बस का संतुलन बिगड़ने के कारण सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा टकराई जिसके कारण 25 सवारियां गंभीर रूप से जख्मी हो गई है। ट्रक चालक सड़क किनारे ट्रक पर चढ़कर तारपाल डाल रहा था कि क्योंकि उसे समय बारिश हो रही थी। उन्होंने कहा कि हादसे की जांच की जा रही है। Punjab News

यह भी पढ़े :

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts