पंजाब

Punjab Police ने मोबाइल लुटेरों को किया काबू

75 Views
Punjab Police
Punjab Police

Punjab Police: समाना पुलिस की तरफ से मोबाइल चोर गिरोह को काबू कर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की तरफ से लुटेरों को अदालत में पेश कर रिमांड लेने की कोशिश की जाएगी। Punjab Police

इस मौके पर समाना सिटी पुलिस के अधिकारी पूरन सिंह ने बताया की 14 अप्रैल को संजय अपने दोस्त सौरव के साथ समाना में खरीददारी करने के बाद राजला टोडरपुर रोड स्थित फैक्ट्री में पैदल जा रहे थे कि मुलजिम दारा सिंह निवासी गांव सोंडदेवाल, जग्गी निवासी वाड़ेचा पत्ती समाना, राजवीर निवासी शनि देव मंदिर समाना ने पैदल जा रहे दोनों व्यक्तियों से रास्ता पूछने के बहाने उनकी गर्दन पर तेजधार हत्यार रख दिया। इसके बाद तीनों लुटेरों ने दोनों से मोबाइल खींचकर भाग गए। उन्होंने कहा कि कल अजीमगढ़ रोड पर तीनों लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि इन तीनों के खिलाफ मुकदमा नंबर 40 दर्ज कर मानयोग अदालत में पेश कर रिमांड की मांग की जाएगी। और जो मोबाइल लेकर भागे थे वह बरामद करने की कोशिश करेंगे। इस मौके पर मुलजिम दारा सिंह ने कहा कि मैं गलत संगत में पड़ गया था मैंने कुछ नहीं किया है। गलत लड़के ही मुझे साथ ले जाते थे। Punjab Police

यह भी पढ़े :

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts