पंजाब

Punjabi University Patiala की तरफ से पेपरों का शेड्यूल जारी

46 Views
Punjabi University Patiala
Punjabi University Patiala

Punjabi University Patiala के मई 2024 के सेशन का एग्जामिनेशन शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इस मौके पर एग्जामिनेशन ब्रांच के कंट्रोलर प्रोफेसर विशाल गोयल इस की पुष्टि की है।

इस मौके पर विशाल गोयल ने बताया कि Punjabi University Patiala की तरफ से जारी किए गए एकेडमिक कैलेंडर के अनुसार 4 मई 2024 से पंजाबी यूनिवर्सिटी के अलग-अलग विभाग, संबंधित कॉलेज और प्राइवेट विद्यार्थियों की थ्योरी पेपर शुरू किया जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस बार शेड्यूल बनाते समय Punjab Lok Sabha Election के शेड्यूल का विशेष ध्यान रखा गया है।

Punjabi University Patiala: Election के शेड्यूल का विशेष ध्यान रखा गया है- एग्जाम ब्रांच

उन्होंने बताया कि इलेक्शन के शेड्यूल के अनुसार कुछ एग्जाम केंद्र भी स्थापित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रैक्टिकल एग्जाम 22 अप्रैल 2024 से शुरू हो रहे हैं। कॉलेज में पढ़ रहे विद्यार्थी अपने एडमिट कार्ड संबंधित कॉलेज से ही प्राप्त कर सकते हैं। इसके बारे में जल्द ही कॉलेज को ईमेल कर एडमिट कार्ड भेज दिए जाएंगे। इसके अलावा जो विद्यार्थी डिस्टेंस और प्राइवेट मोड़ के अनुसार शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। वह अपना एडमिट कार्ड एग्जाम शाखा की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी अपनी डेट शीट जल्द ही वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे।

इस मौके पर Punjabi University Patiala के वाइस चांसलर प्रोफेसर अरविंद ने एग्जामिनेशन ब्रांच की सराहना करते हुए कहा कि Lok Sabha Election 2024 के मध्य नजर विद्यार्थियों की सुविधा का विशेष ख्याल रखना बहुत अच्छी बात है। उन्होंने कहा कि पंजाबी यूनिवर्सिटी हमेशा ही अपने विद्यार्थियों के हितों को पहल देता आया है।

यह भी पढ़े :

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts