पंजाब

विधानसभा से अधिकारियों को सख्त निर्देश, कैसे बैठा दिए जाते हैं दूसरे लोग ?

60 Views
Breaking News Punjab
Breaking News Punjab

चंडीगढ़, 6 अप्रेल (The State Headlines)। पंजाब विधानसभा सचिवालय ने आगामी सत्र को लेकर सभी विभागों और अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। अधिकारियों को कहा गया है कि अधिकारियो की गैलरी में कोई भी अनऑथराइज्ड व्यक्ति नहीं बैठा दिखाई देना चाहिए। उसके साथ ही जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार 13 अप्रैल 2026 को होने वाले पंजाब विधानसभा के सत्र के दौरान अधिकारियों की गैलरी में बैठने को लेकर कड़े नियम लागू किए गए हैं।

पत्र में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि अधिकारियों की गैलरी में केवल अधिकृत अधिकारी ही बैठेंगे। किसी भी अधिकारी को यह अनुमति नहीं होगी कि वह अपने पास किसी अन्य व्यक्ति, चाहे वह कर्मचारी, परिचित या बाहरी व्यक्ति हो, को बैठाए। विधानसभा ने इस पर सख्त रुख अपनाते हुए साफ किया है कि यह व्यवस्था हर हाल में लागू की जाए।

विधानसभा सचिवालय ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने अधिकारियों को पहले से ही इस बारे में अवगत करा दें, ताकि सत्र के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। साथ ही यह भी कहा गया है कि नियमों का उल्लंघन करने पर जिम्मेदारी संबंधित अधिकारी की ही मानी जाएगी।

यह आदेश विधानसभा की कार्यवाही के दौरान अनुशासन, सुरक्षा और गरिमा बनाए रखने के उद्देश्य से जारी किया गया है।

मोबाइल फोन रखे बंद

इस पत्र में अधिकारियों को यह भी आदेश दिए गए हैं कि विधानसभा सदन में उनके मोबाइल बंद होने चाहिए और मोबाइल का इस्तेमाल नही किया जाना चाहिए।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts